जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हर किसान के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें किसी आपदा के कारण होने वाले फसलों के नुकसान व बर्बाद होने को कवर किया जाता है। नुकसान की स्थिति में पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी व होने वाले लाभों से अवगत कराकर बीमा लेने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया जाए।

