जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा aने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के कार्यों को ठीक प्रकार से जानकर गंभीरतापूवर्क करें। उन्होंने कहा कि जनपद के ओडीएफ-प्लस ग्रामों को मॉडल ग्रामों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास भवन व सभी विकास खण्ड कार्यालयों में एलईडी टीवी लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार दो अक्टूबर 2023 को दिया जाएगा।

