Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं मसूरी, कार्यकर्ताओं से बनाए रखी दूरी

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून/मसूरी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी दौरे पर शनिवा को मसूरी पहुंची हैं। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा किताबघर स्थित कपूरथला पहुंची। इस दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था।

रात्रि को मसूरी में कपूरथला पैलेस स्थित टिक्का बिजेंदर सिंह के आवास पर रुकने के बाद रविवार को उनकी वापसी हो सकती है। हालांकि वापसी को लेकर उनका कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी दूरी बनाकर रखी। वह कार्यकर्ता भी उनसे मिलने नहीं आईं।

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दून प्रवास के दौरान पार्टी संगठन से भी दूरी रखी। व्यक्तिगत कार्यक्रम होने की वजह से उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात से परहेज रखा। प्रियंका के आने की खबर से राज्य के कांग्रेस नेता भी काफी उत्साहित थे, लेकिन उच्च स्तर से साफ संकेत दे दिए गए थे कि संगठनात्मक रूप से कोई सक्रियता न दिखाई जाए।

शुक्रवार शाम को संपर्क करने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रियंका पार्टी की शीर्ष नेता हैं। अपने निजी कार्यक्रम के तहत आई हैं। इसलिए गोपनीयता रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका शनिवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर वाया सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे दून पहुंचीं। उनके काफिले में पांच कारें शामिल थीं। पुलिस सुरक्षा में प्रियंका गांधी के काफिले को आशारोड़ी चेक पोस्ट से राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अंतरा ओल्ड ऐज होम लाया गया।

यहां वह परिचित के घर पर वह ठहरीं हैं। शनिवार को वह मसूरी में अपने परिचित के घर जाएंगी और वहां रहेंगी। रविवार को प्रियंका गांधी देहरादून से दिल्ली रवाना होंगी। प्रियंका गांधी निजी कार्यक्रम के तहत दून पहुंची हैं। प्रियंका के दून आगमन की खबर कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिली, जिस पर वह भी चर्चा करते नजर आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img