- अपर चिकित्साधिकारी ने शिविर का किया उद्घाटन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सारथी हम संस्था ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से निशुल्क शिविर लगाकर 41 मरीजों की कोरोना जांच कर मुफ्त दवाई दी। शिविर में 31 मरीजो का एंटीजन हुआ, जिसमे एक पॉजिटिव आया और नौ आरटीपीसीआर हुए। यह शिविर सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को समय प्रात: 10 बजे से दो तक कार्तिक हॉस्पिटल के सामने जारी रहेगा।
सारथी हम संस्था ने जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से कोरोना जांच के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया। शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन अपर चिकित्साधिकारी डा. एसके निगम व जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। निशुल्क शिविर लगाकर 41 मरीजों की कोरोना जांच कर मुफ्त दवाई दी।
संस्था के अध्यक्ष डा. दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वसमाज के हित मे प्रशासन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से संस्था निशुल्क शिविर लगाया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर उनकी जांच कराकर मुफ्त दवाई वितरण की जाएगी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डा. दिपेंद्र सिंह, प्रबंधक डा. नीरज, उपप्रबंधक डा. निरुपमा, महासचिव आशीष तोमर, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, डा. नवनीत चौधरी, शिवानी शर्मा, अमित कुमार सचिन आदि का सहयोग रहा।

