Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

बेखौफ बदमाश: चौकी के पास हवाई फायरिंग कर बाइक लूटी

  • पीड़ित ने थाने पर बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र की हाइवे स्थित चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर एक युवक से बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने एक हवाई फायरिंग की और दिल्ली की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित चौकी पर पहुंचा तो वहां ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर लूट की तहरीर दी।

हाइवे स्थित योगीपुरम चौकी से चंद कदम पहले पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर जवाहर नगर निवासी अभिषेक पुत्र रमेश से बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग होने के बाद युवक पूरी तरह से घबरा गया। अभिषेक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह शहर की एक कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार शाम लगभग आठ बजे ड्यूटी से वापस हाइवे से होते हुए घर जा रहा था।

इसी बीच योगीपुरम चौकी से चंद कदम पहले पीछे से आए एक स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने बाइक ओवरटेक करने के बाद उसके सिर पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने बाइक लूटने का प्रयास किया। पीड़ित ने बदमाशों का मुकाबला किया। लेकिन बदमाश ने हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद घबराकर पीड़ित पीछे हट गया।

बाइक लूटने के बाद बदमाश दिल्ली की तरफ तेजी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित चौकी पर पहुंचा तो वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद पीड़ित थाने आया और बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मीट व्यापारी पर फायरिंग करने के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई

दो दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मीट व्यापारी के आॅफिस में घुसकर 10 लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगी थी। जब व्यापारी ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो दबंगों ने मीट व्यापारी की हत्या करने की नीयत से फायरिंग कर दी, लेकिन गोली उनके कान के बराबर से होकर निकल गई थी।

गोली के चलते ही वहां अफरा-तफरी को माहौल बन गया और हमलवारों मौके से फरार हो गए। इसके बाद मीट व्यापारी थाने पहुंचकर दो दबंगों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि यह पूरी वारदात आॅफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर के रहने वाले आकिब पुत्र सरफराज ने बताया कि वह मीट का व्यापार करते है। उन्होंने वर्ष 2020 में 10 फीसदी के ब्याज पर 45 लाख रुपये सिकंदर व वसीम पुत्रगण इकबाल निवासी भोपाल की कोठी श्यामनगर से लिए थे। उन्होंने यह पैसा अपने भाई हाजी राशिद की फर्म केयर फूड एक्सपोर्ट में उनकी फर्म आसिफ, इकबाल और उबहस से आए थे।

मीट व्यापारी ने बताया कि उन्होंने दो सालों में ब्याज का डेढ़ करोड रुपया इन लोगों की फर्म में दे चुका है। सिकंदर व वसीम अपराधिक किस्म के लोग है और गुदड़ी बाजार में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल के रिश्तेदार है। जिसके चलते यह दोनों भाई हर माह उनके आॅफिस में 10 लाख रुपये मांगने आ जाते है और कहते है कि यदि उन्हें पैसा नहीं दिया तो वह उसे जान से मार देंगे।

शाम 6.30 बजे यह दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ उनके आॅफिस में आए और उनकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 10 लाख रुपये चाहिए। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख वसीम ने उन पर फायर कर दिया, लेकिन गोली कान के पास से होकर निकल गई।

इसके बाद वसीम ने दोबारा से गोली चलाने का प्रयास किया तो उसके बड़े भाई राशिद और अन्य लोगों ने वसीम का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिसको लेकर पीड़ित मीट व्यापारी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img