Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में मिले 3,239 नए मरीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,239 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 54 मरीजों की मौत हो गई। देश में कल कोरोना मामलों में कुछ कमी देखने मिली थी, सोमवार को देश में 2,568 नए केस मिले थे, लेकिन मंगलवार को फिर कोरोना केस 3 हजार के पार पहुंच गए हैं।

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। फिलहाल देश में 18,317 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। सोमवार को देश में कोरोना के एक्टिव केस 13,137 हो गए थे। वहीं, देश में पॉजटिविटी रेट 1.22% हो गया है।

कोरोना हॉटस्पाट बना हुआ है दिल्ली

दिल्ली कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ है, यहां बीते कई दिनों से लगातार हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,414 नए मामले सामने आए। जबकि इससे पहले राजधानी में 1,076 केस मिले थे। बीते दिन दिल्ली में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5,986 हो गई है।

अन्य राज्यों में कोरोना की स्थिति की बात करें तो महाराष्ट्र में 182 केस सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 193 केस, हरियाणा में 505 केस और केरल में 386 मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में हुई 54 मौतों में से 52 सिर्फ केरल में हुई हैं।

कोवोवैक्स टीके की कीमत 900 रुपए से घटकर 225 रुपए हुई

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने मंगलवार को कोवोवैक्स टीके की कीमत में भारी कटौती की है। SII ने हर खुराक की कीमत 900 रुपए से घटाकर 225 रुपए कर दी है। इसमें टैक्स शामिल नहीं है। 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर सोमवार को ही शामिल किया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img