- मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की दिशा में बढ़ेगा कदम
- 45.99 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है निर्माण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नगर निगम ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए नगर निगम की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। ध्वस्तीकरण का यह कार्य 4 जून के बाद शुरू किया जायेगा। नगर निग्म ने मेयर व नगर आयुक्त कार्यालय समेत 28 भवनों को चिन्ह्ति किया है। जिन्हें ध्वस्त कर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। गत 5 अगस्त 2023 को जारी शासनादेश के अनुसार इसके लिए 45.99 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 13620.18 वर्ग मीटर जमीन का चयन किया गया है।
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, मुख्य अभियंता देवेन्द्र सिंह के संयुक्त निर्देशन में मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर बैठक हुई। इसमें 28 भवन चिन्ह्ति किये जाने की जानकारी दी गई। कार्यदायी एजेंसी सी एण्ड डी एस के जितेन्द्र जौहरी ने कहा कि जमीन पर जल्द से जल्द शुरू करना है। इसके लिए चिन्ह्ति भवनों को ध्वस्त करने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। इसके लिए सी एंड डीएस के अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चिन्ह्ति स्थलों का निरीक्षण किया। जिन भवनों को ध्वस्त किया जाना है।
वहां लाल क्रास के निशान लगा दिये गये हैं। बताया जाता है कि जिन भवनों को गिराया जाना है। उनमें जलकल कार्यालय, जलकल स्टोर, फायर स्टेशन, महापौर कार्यालय, नगर आयुक्त कार्यालय, अपर नगर आयुक्त कार्यालय, संपत्ति विभाग, जलकल कर्मचारी संघ कार्यालय, जलमल स्टोर, दुकान संख्या-1 से 8 तक की दुकानें, 1 से 6 संख्या तक के मकान, भवन संख्या 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17,Þ 18, 19, 20, 21, 22 तथा 23 के भवन शामिल हैं।
एक साथ खड़ी होंगी 237 कारें व 1200 दो पहिया वाहन
मल्टीलेवल पार्किंग में एक ही समय में एक साथ 237 कारें तथा 12 सौ बाइकें व स्कूटर खडेÞ किये जा सकेंगे। पार्किंग बनाने का कार्य राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किया गया है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का दायित्व मैसर्स एमईएस लिमिटेड की उत्तर प्रदेश जल निगम की सी एंड डीएस यूनिट को सौंपा गया है। मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का कार्य 8 सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना है।
लेकिन बीच में चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से इसके निर्माण में बाधा आ गई। मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जब आवासों को खाली कराकर तोड़ने की तैयारी की गई तो यह सभी कर्मचारी परिवार एकत्र होकर नगर आयुक्त के पास पहुंचे। नगर आयुक्त ने चुनाव आचार संहिता देखते हुए इन परिवारों को एक माह की मोहलत दिला दी। अब 4 जून को चुनाव परिणाम के बद तोड़ा जाएगा।

