Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

आस्था की पटरी पर ‘भ्रष्टाचार’ का निर्माण

  • एक बरसात भी नहीं झेल पा रही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी
  • आगे सड़क बना रहे पीछे धंस रही पटरी, बहादरपुर के निकट धंसी पटरी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: एक ओर शासन प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के लिए दिन रात लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर ठेकेदार तैयारी में खेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आस्था की पटरी पर भी भ्रष्टाचार का निर्माण हो रहा है। पटरी की मरम्मत के नाम पर ऐसा खेल हो रहा है कि आगे सड़क बन रही है और पीछे धंसती जा रही है। पटरी एक बरसात भी नहीं झेल पा रही है। हालत यह है कि बहादरपुर के निकट गंगनहर पटरी धंसनी शुरू हो गई है। यहां बड़ा गड्ढा हो गया है। जो पटरी की मरम्मत पर सवाल खड़े कर रहा है।

कांवड़ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। प्रशासन कांवड़ पटरी पर तैयारी पूरी करने में लगा है। गंगनहर पटरी पर सड़क की मरम्मत से लेकर प्रकाश व्यवस्था और सफाई का काम किया जा रहा है। मगर आस्था के इस मेले में खेल हो रहा है। गंगनहर पटरी की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। हालत यह है कि उबड़ खाबड़ पेंचवर्क किए जा रहे हैं। वह भी उखड़ने की कगार पर हैं। कई जगह पूरी सड़क के टुकड़े बनाए जा रहे हैं। आगे सड़क बन रही है और पीछे पटरी धंस रही है।

पटरी एक बरसात भी नहीं झेल पा रही है। हालत यह है कि सोमवार को पटरी पर बहादपुर के निकट सड़क धंस गई। यहां एक बड़ा गड्ढा हो गया। जिसमें कई लोग चपेट में आने से बच गए। पटरी की यह हालत बता रही है कि पेंचवर्क किस तरह किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द पटरी दुरुस्त करा दी जाएगी।

आखिरकार कैसे गुजरेगी हाइवे से कांवड़ यात्रा ?

मोदीपुरम: एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक हाइवे पर खुले अवैध कटों एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया गया है। हालांकि कुछ लाइटों को ठीक किया गया था, लेकिन वह लाइट फिर से खराब हो गई है। जिसके चलते रात में हाइवे पर अंधेरा छाया रहता है। हाइवे के अलावा रुड़की रोड की स्ट्रीट लाइट भी खराब होना कांवड़ यात्रा में परेशानी का सबक बन सकता है। इसलिए इन समस्याओं का निस्तारण होना बेहद जरूरी है। क्योंकि कांवड़ यात्रा में यह परेशानी इस यात्रा में विघ्न न डाल दे। इसलिए अभी से ही इसके लिए सतर्कता बरतनी होगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस यात्रा को सह कुशल करने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारी लगे हुए हैं,

लेकिन इन अधिकारियों की मेहनत पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि हाइवे पर अवैध कट और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें बनी हुई है। इन लाइटों को टोलवे कंपनी द्वारा अभी तक ठीक नहीं किया गया। हालांकि कुछ लाइट ठीक की गई, लेकिन वह लाइट भी फिर से खराब हो गई है। जो यात्रा में विघ्न डाल सकती है। इसलिए इन कामों को पूरा कराया जाना जरूरी है। वहीं, इस संबंध में मेंटीनेंस अधिकारी, सिवाया टोल प्लाजा, ब्रिजेश सिंह का कहना है कि हाइवे पर कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी सुविधा मुहैया कराई जायेगी। कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए हैं।

हाइवे पर रहता है शिवभक्तों का जमावड़ा

हाइवे पर बड़ी तादाद में कांवड़ लेकर शिवभक्त गुजरते हैं। यह हाइवे अतिसंवेदनशील होता है। इसलिए इस हाइवे पर कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए काम होना बेहद जरूरी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस...

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...
spot_imgspot_img