Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

दीपक हत्याकांड का खुलासा: शादाब और नदीम ने हत्या की बात कुबूली

  • पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, पूछताछ में किया गया खुलासा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: दो दिन पूर्व सरधना में हुए दीपक हत्याकांड का सोमवार की रात पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने तहसील रोड पर मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि दीपक ने उसकी चचेरी बहन की अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। समाज में बदनामी होने के चलते उन्होंने दीपक की हत्या की। पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात दौराला रोड पर दीपक पुत्र ओमपाल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में लोगों ने चौराहे पर जाम भी लगा दिया था। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीम गठित की थी। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी तहसील रोड पर देखे गए हैं। बाइक पर सवार चार हत्यारोपी भागने की फिराक में हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागे। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में शादाब और नदीम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी करके चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में शादाब ने बताया कि दीपक का उसकी चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग था। उसने बहन की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

वह बहन को लगातार परेशान कर रहा था। समाज में बदनामी के चलते उन्होंने दीपक की हत्या की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर सरधना बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर तहसील रोड पर आरोपियों को घेरा था। जहां आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य हत्यारोपी की दीपक ने चचेरी बहन की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसके चलते उन्होंने दीपक की हत्या की।

तमंचे और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो खोखे, चार जिंदा कारतूस तथा दो बाइकें भी बरामद की है। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में थे।

जान देकर चुकानी पड़ी बेइज्जती की कीमत

दीपक को बेइज्जती की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद समाज में उनकी बहुत बदनामी हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने दीपक की हत्या करने की योजना बना ली।

पहले भी कई बार समझाया

हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दीपक को कई बार इस बारे में समझाने के साथ धमकाने कर भी देखा। ताकि ऐसे ही मामला निपट जाए। मगर दीपक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img