Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

100 मीटर दौड़ में आदित्य बने चैंपियन

  • कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश वार्षिक एथलेटिक मीट शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वार्षिक एथलेटिक मीट सोमवार से शुरू हो गई। जिसमें प्रदेश भर के जिलों से सैकड़ों की संख्या में खिलाडी हिस्सा लेने पहुंचे। प्रतियोगिता के पहले दिन है विभिन्न इवेंट में खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनूप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप ट्रेक इवेंट्स की मेजबानी मेरठ कर रहा है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह से ही खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच गए और रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन लगी रही।

सभी खिलाड़ियों को पंजीकृत कर उनका चेस्ट नंबर दिया गया। जिसके बाद स्टेडियम के मैदान पर प्रतियोगिता शुरू की गई। कोविड-19 की गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए कोई उद्घाटन समारोह और समापन समारोह का आयोजन इस बार नहीं किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20, पुरुष और महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और लंबी कूद इवेंट कराए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, अरुण कुमार, अजय कश्यप, पंकज कुमार, तरुण कुमार, विजय शर्मा, मुनेंद्र तेवतिया, सत्य प्रकाश शर्मा, अवधेश कुमार, उपेंद्र शेखर, पुष्पेंद्र, कपिल चौधरी, विक्रम आजाद, वैशाली, दीपा, रवि, राहुल भाटी, अंकुश, अंकित, भूमिका, विनीता, आयशा, प्रगति, विरेंद्र, वरुण, अमित, गौरव त्यागी आदि का सहयोग रहा।

समय मापने के लिए इस्तेमाल हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर का इक्विपमेंट

मेरठ में पहली बार किसी प्रतियोगिता में समय ज्ञात करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का इक्विपमेंट इस्तेमाल किया गया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक फोटो फेस टाइमिंग सिस्टम का इस्तेमाल समय का ज्ञात करने के लिए। वही दूरी नापने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्टेंस मेजरमेंट मशीन का इस्तेमाल हुआ।

परिणाम

100 मीटर बालक वर्ग अंडर 16

  • प्रथम – हर्ष सिंह, इटावा ( 11.33 सेकंड)
  • द्वितीय – रितिक, मुरादाबाद ( 11.35 सेकंड)
  • तृतीय – अश्वनी, बाराबंकी (11.40 सेकंड)

100 मीटर पुरुष वर्ग

  • प्रथम – अजीत, आगरा ( 11.071 सेकंड)
  • द्वितीय – युगांत, लखनऊ ( 11.074 सेकंड)
  • तृतीय – सत्यवीर, मुजफ्फरनगर (11.40 से)

100 मीटर बालक वर्ग अंडर 20

  • प्रथम – आदित्य, बागपत ( 11.14 सेकंड)
  • द्वितीय – आदित्य, कानपुर ( 11.19 सेकंड)
  • तृतीय – निशांत, बिजनौर (11.36 सेकंड)

100 मीटर बालक वर्ग अंडर 18

  • प्रथम – रवि, गोरखपुर ( 11.18 सेकंड)
  • द्वितीय – आशीष, बुलंदशहर ( 11.27 सेकंड)
  • तृतीय – अभिषेक, अलीगढ़ (11.35 सेकंड)

100 मीटर महिला वर्ग

  • प्रथम – सपना, मथुरा ( 13.26 सेकंड)
  • द्वितीय – हिमानी, सहारनपुर ( 13.27 सेकंड)
  • तृतीय – बुलबुल, गाजियाबाद (13.60 सेकंड)

100मी बालिका वर्ग अंडर 20

  • प्रथम – जोशिका, बाराबंकी ( 13.09 सेकंड)
  • द्वितीय – गार्गी, बरेली ( 13.15 सेकंड)
  • तृतीय – वैष्णवी, गाजियाबाद (13.26 सेकंड)

100मी बालिका वर्ग अंडर 18

  • प्रथम – लता, बरेली ( 13.22 सेकंड)
  • द्वितीय – पूजा, गाजियाबाद ( 13.27 सेकंड)
  • तृतीय – वैष्णवी, प्रयागराज (13.43 सेकंड)

100मी बालिका वर्ग अंडर 16

  • प्रथम – रोशनी, वाराणसी ( 13.12 सेकंड)
  • द्वितीय – रिया, मथुरा ( 13.77 सेकंड)
  • तृतीय – कीर्ती, कुशीनगर (13.96 सेकंड)

400 मीटर पुरुष वर्ग

  • प्रथम – अभिषेक, मेरठ ( 51.88 सेकंड)
  • द्वितीय – मनीष, बुलंदशहर ( 51.96 सेकंड)
  • तृतीय – अभिषेक, गाजियाबाद (52.17 से)

400 मीटर बालक वर्ग अंडर 18

  • प्रथम – अभिषेक, हाथरस ( 50.64 सेकंड)
  • द्वितीय – विजय, सहारनपुर ( 50.91 सेकंड)
  • तृतीय – अर्जुन, बिजनौर (50.93 सेकंड)

400 मीटर बालक वर्ग अंडर 20

  • प्रथम – लविश, सहारनपुर ( 51.30 सेकंड)
  • द्वितीय – रोहित, लखनऊ ( 51.31 सेकंड)
  • तृतीय – अजीत, वाराणसी (52.25 सेकंड)

400 मीटर महिला

  • प्रथम – मीनू, कानपुर (1:00.81 मिनट)
  • द्वितीय – अंकिता, अयोध्या (1:12.23 मिनट)
  • तृतीय – अनि, हाथरस (1:15.91 मिनट)

400मी बालिका वर्ग अंडर 20

  • प्रथम – शिवी, मेरठ (1:04.47 मिनट)
  • द्वितीय – शोभा, झांसी ( 1:11.07 मिनट)
  • तृतीय – अमृत, हापुड़ (1:16.50 मिनट)

400 मीटर बालिका अंडर 18

  • प्रथम – रूपल, मेरठ (58.12 सेकंड)
  • द्वितीय – ज्योति, मुरादाबाद (1:04.67 मिनट)
  • तृतीय – काजल, सहारनपुर (1:07.07मिनट)

लंबी कूद बालक अंडर 20

  • प्रथम – कृष्ण, मथुरा (6.84 मीटर)
  • द्वितीय – नित्यम, बिजनौर ( 6.65 मीटर)
  • तृतीय – करण, मथुरा (6.65 मीटर)

लंबी कूद बालक अंडर 18

  • प्रथम – रजत, आगरा (6.76 मीटर)
  • द्वितीय – रजत कुमार, मेरठ ( 6.59 मीटर)
  • तृतीय – वीरेंद्र, प्रतापगढ़ (6.42 मीटर)

लंबी कूद बालिका अंडर 20

  • प्रथम – मोनिका, मेरठ (5.01 मीटर)
  • द्वितीय – पूजा, अलीगढ़ (4.91 मीटर)
  • तृतीय – अनुराधा, प्रतापगढ़ (4.67 मीटर)

लंबी कूद बालिका अंडर 18

  • प्रथम – लता, बरेली (4.98 मीटर)
  • द्वितीय – वैष्णवी, प्रयागराज ( 4.80 मीटर)
  • तृतीय – खिरेश, अलीगढ़ (4.47 मीटर)
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img