Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

एक मई से चलेगा एमडीए का ध्वस्तीकरण अभियान

  • प्रत्येक जोन में चलेगा ध्वस्तीरकरण, हर रोज दो उप जोन में होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक मई से मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की शुरुआत करने जा रहा हैं। एमडीए इंजीनियरों से स्पष्ट कह दिया गया है कि जो बड़े लोगों के अवैध निर्माण है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करें।
ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर प्रत्येक दो उप जोन में बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माणों का गिराया जाएगा। इसकी तैयारी में एमडीए के इंजीनियर जुट गए हैं। शहर में 16 उप जोन है, जिसमें दो उप जोन में एक साथ दो-दो बुलडोजर लगाकर अवैघ निर्माणों को गिराया जाएगा।

ऐसा पहली बार होगा जब दो-दो उप जोन में एक साथ बुलडोजर लगेगा। इससे पहले ऐसा किया जाता था कि एक जोन में सिर्फ एक दिन ही अवैध निर्माण गिराया जाता था, वहीं पर तमाम इंजीनियरों को लगाया जाता था, लेकिन इस बार एमडीए के अधिकारियों ने अपनी रणनीति चेंज कर दी हैं। दो उप जोन तथा दो बुलडोजर एक साथ चलाये जाएंगे। पहले पुलिस फोर्स भी पर्याप्त मात्रा में ली जाएगी, इसके बाद ही अवैध निर्माणों को गिराया जाएगा।

एमडीए ने लगाई तीन दुकानों पर सील

एमडीए इंजीनियरों की टीम सोमवार को पीएल शर्मा रोड पर पहुंची, जहां पर कुछ समय से दुकानों का अवैध निर्माण किया जा रहा था। दुकानों का निर्माण रोकने के लिए नोटिस भी दिये गए, लेकिन इसके बाद भी मकान तोड़कर दुकानों का निर्माण कर दिया गया। सोमवार को जोनल अधिकारी विपिन मोरल के निर्देश पर एमडीए के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध तरीके से बनाई गयी तीन दुकानों पर सील लगाने की कार्रवाई कर दी।

ग्राम पंचायत की जमीन पर चला बुलडोजर

मेरठ: एसडीएम सदर संदीप भागिया के साथ राजस्व निरीक्षक अमित कश्यप व ग्राम प्रधान ऋचा सिंह व लेखपाल शोभित गोयल के निर्देशन में तहसील की टीम ने सोमवार को मवाना रोड पर ग्राम सभा की बंजर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मवाना रोड स्थित ग्राम अम्हेडा आदिपुर मे ग्राम सभा की खसरा संख्या 127 की बंजर भूमि कब्जा मुक्त करवाई गई। इस भूमि का रकबा लगभग 2000 गज है। भूमि पर कैप्टन प्रीतपाल सिंह द्वारा दीवार व सड़क बना कर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। इस पर तहसील की टीम ने मौके पर पहुंच बुलडोजर चला वहां खड़ी की गई दीवार को गिरा दिया। लेखपाल शोभित गोयल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जों को टीम बनाकर हटाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img