जनवाणी संवाददाता |
झालू: झालू सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हसन पुर जट उर्फ गंगोडी जट निवासी किसान जो कि भ्रारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का कार्यकर्ता था। जिसको कर्ज ना चुकाने के लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अनैतिक रूप से दबाव दिया गया था। जिससे क्षुब्ध किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान पीड़ित किसान ने दम तोड़ दिया।
जिससे पीडित किसान परिवार व भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश के चलते पीड़ित किसान के शव को झालू सहकारी समिति में रखकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

