Friday, December 12, 2025
- Advertisement -

देवोलीना ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- ‘आप यह सब तय करने वाले होते कौन हैं’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ‘गोपी बहू’ के किरदार से सबके दिलों में छा चुकी हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपनी सीक्रेट वेडिंग से सबको चौंका दिया। 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर नई जिंदगी का आगाज किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी सीक्रेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने पति से भी फैंस को मिलवाया। अब अलग धर्म होने की वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया है।

दरअसल, देवोलीना पिछले दो साल से जिम ट्रेनर शाहनवाज को डेट कर रही थीं। काफी समय तक रिलेशनशिप निभाने के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग सीक्रेट शादी रचाकर सभी को हैरान कर दिया। देवोलीना की शादी से सभी हैरान तो हैं, लेकिन शाहनवाज के मुस्लिम होने पर कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने देवोलीना का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा था कि उनका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? यूजर ने तो अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन देवोलीना ने हेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने इस भद्दे कमेंट के जवाब में लिखा,’ मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आपको इससे क्या? अगर आपको इतनी चिंता हो रही है तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडॉप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम, आप यह सब तय करने वाले होते कौन हैं?’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bijnor News: पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका अधिकारियों ने की फैक्ट्री सील

जनवाणी संवाददाता | नहटौरः एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका...

Shah-Bhagwat Andaman Visit: सावरकर की प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह और भगवत का अंडमान दौरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...
spot_imgspot_img