जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध तेज हो गया है। साधु-संतों के साथ ही युवाओं ने शाहरुख खान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि भगवा रंग के अपमान से हिन्दू समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।
युवाओं ने कहा कि मूवी पर बैन नहीं लगाया गया तो जिस थिएटर में मूवी लगेगी उसे साधु-संतों और युवाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित हरिद्वार ने कहा है कि शाहरुख खान तथा दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म में जिस प्रकार भगवा रंग की चोली पहन कर सनातन परंपरा के प्रतीकों से खिलवाड़ करना चित्राया गया है।
उसकी हम घोर निंदा करते हैं और ऐसे लोगों तथा फिल्मों को भारत में प्रचारित नहीं होगा। विनायक देव यादव विजेता छात्र संसद ने कहा है कि पठान मूवी में भगवा रंग की चोली पहनकर नृत्य करने वाली दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान प्रदर्शित फिल्म को लेकर आक्रोश है।
सनातन वादी प्रचारक समाजिक कार्यकर्ता गौतम कट्टर ने फिल्म के बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने कहा कि “जहां भी ‘पठान’ फिल्म लगे उस सिनेमाघर पर प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि दुष्टों के साथ जब तक दुष्टता पूर्वक व्यवहार नहीं किया जाएगा तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी।”

