Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या की डेटिंग की चर्चाएं तेज, मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा नाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एशिया कप में अपनी गेंदबाजी और अनोखे हेयरस्टाइल से ध्यान खींचने वाले हार्दिक अब अपनी डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक का नाम हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले हार्दिक का नाम ब्रिटिश-इंडियन सिंगर और मॉडल जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ चुका है। हालांकि हार्दिक या माहिका की ओर से अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जानिए कौन हैं माहिका शर्मा?

मॉडल और अभिनेत्री हैं माहिका शर्मा

माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैशन और फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं। माहिका ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इकॉनोमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने कई जगह इंटर्नशिप भी की है।

फिल्मों में भी किया काम

पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग की ओर रुख किया। उन्होंने एक फ्रीलांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वो रैपर रागा के लिए एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं और बाद में फिल्मों में भी उन्होंने कई छोटी भूमिकाएं निभाईं। इनमें ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

फैशन में भी किया अच्छा काम

एक्टिंग के अलावा माहिका ने फैशन में भी काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कई मशहूर फैशन डिजाइनर के लिए वॉक किया है। इनमें अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।

ट्रेंड योगा टीचर भी हैं माहिका

माहिका के इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, वह अभी 24 साल की हैं। 2023 में उन्होंने अपने 22वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिससे पता चलता है कि वह अब 24 साल की हो गई हैं। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं और एक ट्रेंड योगा टीचर भी हैं।

इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं माहिका

माहिका इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 41.5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

क्यो शुरू हुईं हार्दिक और माहिका के अफेयर की चर्चाएं

माहिका और हार्दिक के अफेयर की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें लोगों ने ऐसे कयास लगाए कि माहिका की फोटो के पीछे हार्दिक पांड्या भी दिख रहे हैं। इसके अलावा माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखे हुए भी एक वीडियो शेयर किया था। 23 हार्दिक का जर्सी नंबर है। फिलहाल, हार्दिक या माहिका की ओर से इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन फिलहाल अब जैस्मीन वालिया के बाद हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img