Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

मण्डलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने डेंगू व संचारी रोगों के दृष्टिगत मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, उपनिदेशक पंचायती राज, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग, साफ सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव को लेकर आयुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

मण्डलायुक्त ने डेंगू व अन्य संचारी रोगों पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में फागिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। सरकारी स्कूलों के परिसर में प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाये।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर वाटर लॉगिंग की समस्यायें है वहां पर अच्छे से फॉगिंग और साफ-सफाई गुणवत्तापूर्ण ढंग से करायी जाये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नगरीय क्षेत्रों में डेंगू और बैक्टीरिया जनित रोगों के दृष्टिगत त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर कार्य किया जा रहा है उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। संबंधित अधिकारी पंपलेट व हैडविल घर-घर पहुंचाएं और लोगों को डेंगू व संचारी रोगों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी गलियों में फॉगिंग कराया जाये, ताकि कोई भी गलियां न छुटने पाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img