Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

पीसीयू सभागार में आयोजित गोष्ठी का उद्यान मंत्री ने किया शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: 69वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के दूसरे दिन सहकारिता भवन के पीसीयू सभागार में उप्र को-ऑपरेटिव फैडरेशन लिमिटेड और उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सहकारी विपणन, उपभोक्ता, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभांरभ प्रदेश के उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए उद्यान मंत्री ने कहा कि सहकार से समृद्धि केवल सहकारिता आन्दोलन से ही संभव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता गांव की पगड़डियों से होते हुए शिखर तक पहुंची है तथा इसको अभी और ऊंचाईयां मिलेगी, इसकी पहचान अंतर्देशीय स्तर तक होगी।

उन्होने कहा कि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर निरन्तर सहकारिता में आवश्यक सुधार कर रहे है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सहकारिता के महत्व को भली-भांति जानती है। भारत के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होने कहा कि सहकारिता हम सबके लिए जरूरी है। सहकारिता विभाग शहर से लेकर ट्राइबल एरिया तक अपनी सेवाये दे रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img