Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई छापेमारी: अखिलेश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई से छापा डलवाती है जो विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है और मुकाबला कर रही है उनके नेताओं और परिवार के लोगों पर आरोप लगाकर संस्थाओं के जरिए बदनाम करने की साजिश हो रही है। यह जितने छापे पड़ रहे हैं, सब राजनैतिक है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। देश की जनता जागरूक है, समझदार है, वह जानती है कि चुनाव पास है, इसीलिए जानबूझकर छापे मारे जा रहे हैं।

यादव ने कहा कि इसी तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान कन्नौज के एक इत्र व्यवसायी के घर छापा पड़ा था और भाजपा ने झूठा प्रचार किया कि समाजवादी पार्टी के इत्र बनाने वाले उद्योगपति के घर पैसा निकला। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन सच्चाई सामने आई तो वह भाजपा का ही आदमी निकला। भाजपा चुनाव से पहले विपक्षी दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने की रणनीति के तहत छापे डलवाती है। जिन नेताओं पर सीबीआई, ईडी, इन्कम टैक्स के आरोप थे, वह भाजपा में चले गये तो सुरक्षित हो गये, अब उनके यहां छापे नहीं पड़ते।

आज सीतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर महमूदाबाद में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद अखिलेश यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम जी के रास्ते से भटक गयी है। बीएसपी, भाजपा से मिली हुई है। बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी टीम के रूप में काम करती है। विधानसभा के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय होते रहे। बसपा के प्रत्याशी जीतने के लिए नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाये इसके लिए उतारे जाते थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वादा किया। आज आलू किसान परेशान है। कोल्ड स्टोरेज के सामने लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई है। बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, आगरा सभी जिलो का यही हाल है। भाजपा सरकार ने किसानों का आलू नहीं खरीदा।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यही किसान और नौजवान भाजपा को हरायेगे। लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी अपने गठबन्धन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है आज उत्तर प्रदेश में जितने भी गैर कानूनी निर्माण हो रहे है वो सभी भाजपा नेताओं के है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे पर जाते है तो माफिया उनका स्वागत करते है मुख्यमंत्री ने खुद अपने केस वापस लिए और उप मुख्यमंत्री के भी केस वापस लिए। इसी लिए सरकार प्रदेश के टाप हन्ड्रेड माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टापटेन या टाप हन्ड्रेड माफियाओं की सूची जारी करें।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा एवं अरविन्द सिंह गोप, उत्कर्श सिंह वर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के छत्रपाल सिंह यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img