Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

भाईजान को बड़ा दर्द दे गई ईद

  • 12 सालों में सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म की सबसे खराब ओपनिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दर्जनों सुपर हिट फिल्म देने वाले और ईद पर रिलीज फिल्मों की शर्तिया गारंटी बन चुके सलमान खान को इस बार ईद ने न केवल बड़ा दर्द दिया बल्कि दगा भी दे दिया। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ओपनिंग डे पर 15.81 करोड़ की कमाई कर पाई है।

फिल्म दबंग को छोड़ दिया जाए तो सलमान खान के बीते 12 साल के करियर के दौरान ईद पर सबसे कम कमाई किसी का भाई किसी की जान की रही है। ईद के बाद जब शनिवार की कमाई उजागर हुई तब पता चलेगा कि भाईजान को ईद भारी पड़ी या उनके मुफीद रही।

मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान के बेटे सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की रोमांस फिल्म मैंने प्यार किया के साथ अपनी सफलता हासिल करने से पहले बीवी हो तो ऐसी में एक संक्षिप्त भूमिका के साथ अपनी फिल्म की शुरूआत की थी। जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। फैमिली ड्रामा हम आपके हैं कौन की अपार सफलता के बाद करण अर्जुन ने खान के करियर को जीवित किया और उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया।

बजरंगी भाईजान ने दुनिया भर में 900 करोड़ से अधिक की कमाई की और खान को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। कोरोना के कारण 2020 से 2022 तक ईद के मौके पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सलमान के फैंस को बहुत उम्मीदें थी

11 22

लेकिन इस बार ओपनिंग इतनी फीकी रही कि बालीवुड को एकबारगी झटका लग गया। वॉन्टेड के बाद सलमान ने हर ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने का जो सिलसिला शुरू किया था उसमें सिर्फ दो बार रुकावट आई थी। 2013 में जब सलमान की कोई फिल्म ही नहीं रिलीज हुई और दूसरी बार 2020 से 2022 तक कोरोना के कारण फिल्में देखने को नहीं मिली।

अगर खान अभिनेताओं की बात करें तो इस साल शाहरुख खान की पठान ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सलमान का कैमियो को लोगों ने पसंद किया था। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 साल में सलमान की किसी भी फिल्म ने 17 करोड़ रुपये से कम कलेक्शन नहीं किया था। सलमान के चाहने वालों ने इस बार की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को पूरी तरह से नकार दिया।

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान की कहानी स्पार्श क्षेत्रपाल ने लिखी है। टीजर से लेकर जारी किए गए गाने और ट्रेलर तक मूवी को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह बना हुआ था। इस फिल्म को 100 से ज्यादा देशों में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इतनी तादाद में रिलीज के बावजूद पहले दिन की फिल्म की कमाई उम्मीद से कुछ कम ही रही।

ईद पर रिलीज फिल्मों का सफर

इससे पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों में साल 2011 में रिलीज हुईं बॉडीगॉर्ड ने 21.60 करोड़, एक था टाइगर ने 32.93 करोड़, किक 26.40 करोड़ बजरंगी भाईजान 27.25 करोड़, सुल्तान 36.54 करोड़, ट्यूबलाइट 21.15 करोड़, रेस 3 29.17 करोड़ और भारत 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img