जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव अभयराजपुर स्थित एक स्कूल में असामाजिक तत्वों ने देर रात्रि स्कूल के रिकार्ड रूम में रखा स्कूल रिकार्ड, फर्नीचर, किताबें, सीसीटीवी, कैमरे आदि में आग लगा दी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
गाँव अल्हेपुर मोहकम निवासी उमेश कुमार पुत्र बाबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अभयराजपुर स्थित स्व० मिसरो देवी ग्रामीण विद्या पीठ जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य है स्कूल में करीब 150 छात्र व छात्राएं पंजीकृत है रविवार की रात्रि में कुछ असामाजिक तत्वों ने स्कूल के रिकार्ड रूम में रखे स्कूल के समस्त रिकार्ड व रजिस्टर जला दिए है।

स्कूल के कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे व फर्नीचर ब्लैक बोर्ड आदि सामान तोड़ डाले व उन्हे जला दिए है। सोमवार की सुबह जब वह स्कूल पहुचें तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रधानाचार्य ने अफजलगढ़ पुलिस को तहरीर देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। उधर, अफजलगढ़ कोतवाल नरेश कुमार व सीओ सुनीता दहिया ने भारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर असमाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है।

