Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

शासन की योजनाओं का पात्र व्यक्ति अवश्य लाभ उठाएं: एसडीएम

  • योगी सरकार ने चार साल में चहुंमुखी विकास किया
  • भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम परमानन्द झा ने कहा कि शासन ने सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं चला रखी है इसलिए पात्र व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ अवश्य लें।

एसडीएम ने कहा कि बर्षों में जितना विकास नहीं हो पाया उससे अधिक विकास इन चार सालों में योगी सरकार ने कर दिखाया है। इस मौके पर कई योजनाओं के लाभान्वित पात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

24 18

सोमवार को नगर के सुरेश ग्रैन्ड पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनाओं पर जानकारी देते हुए एसडीएम परमानन्द झा ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्टर,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित तमाम विकास कार्यों प्रदेश में किए गए है जिससे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

एसडीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने चार साल में गन्ना किसानों को 1.25लाख करोड़ का भुगतान किया है। 36 हजार करोड़ से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया है। लगभग 1.35 लाख स्कूलों का काया कल्प किया है। उन्होंने सभी पात्रों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंंह ने सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने महिलाओं को जागरूक व आत्म निर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 6 लाख 84 हजार बेटियां लाभाविंत हुई।सरकार ने बिना भेदभाव विकास कराया।

अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को हज पर जाने की सुविधा प्रदान की गई अपराधों पर नियंत्रण किया हर जुल्मी को जेल भेजने का काम किया गया जिसके कारण बदमाशों में अपराधियों में दहशत का वातावरण पैदा हुआ इसके अलावा माफियाओं द्वारा अर्जित 1000 करोड़ से अधिक अवैध संपत्तियों का ज़ब्तीकरण किया।

इस मौके पर एसडीएम व तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने शासन की योजनाओं के अंतर्गत सुविधा पाने वाले लाभार्थियों स्वयं सहायता समूह राधा , उजाला ,ज्योति, सूरज ,गणेश आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के द्वारा लगभग 622 लाभार्थियों को फड़ रोजगार के लिए दिए गए ऋण के भी प्रमाण प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं व छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर कृषि विभाग,स्वयं सहायता समूह सहित कई विभागों के स्टाल भी लगे जिसमे लोगों को विभिन्न जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में विक्रम सिंह,ईशम सिंह,ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अधिशासी अधिकारी विजय पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान, नगर पालिका जलालाबाद व साहनपुर प्रभारी अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संचालन छतर पाल सिंह ने किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img