Wednesday, August 26, 2026
- Advertisement -

दिनदहाड़े किठौली के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

  • मेरठ-बागपत हाइवे पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, हमले में पुत्र बाल-बाल बचे
  • किठौली गांव में एक परिवार में चल रही खूनी रंजिश

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: थाना क्षेत्र में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप सेल्समैन से लाखों की लूट हुई थी और आज एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे तो ये ही लग रहा है कि क्राइम कंट्रोल करने में जानी पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है।

मंगलवार को दिनदहाडेÞ दो महिलाओं सहित आधा दर्जन बदमाशों ने पिता-पुत्र पर गोलियां बरसाकर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। जबकि बदमाशों की गोलियों से बचकर भागे दो पुत्रों ने खेत में जान बचाई। घटना के बाद मृतक के चाचा की बेटी सहित एक अन्य महिला ने थाने में हत्या की घटना कबूल की।

थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी 50 वर्षीय तेजपाल पुत्र रामसिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नंगला जमालपुर स्थित गन्ना क्रय केन्द्र पर गया था। तेजपाल बाइक पर सवार होकर किठौली पेट्रोल पम्प के पास निर्माणाधीन धर्मकांटे की ओर चला ही था कि पीछे से आधा दर्जन बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने तेजपाल की बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। वह बदमाशों से बचता हुआ पास के ही सरसों के खेत में छिपने के लिए भागा, लेकिन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद बदमाश 10 कदम की दूरी पर धर्मकांटा का निर्माण करा रहे तेजपाल के पुत्रों अंकित व बिट्टू के पास पहुंचे और उन पर भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बदमाशों की गोलियों से बचते हुए पास के ईख के खेत में होते हुए भागकर जान बचायी। बदमाशों के जाने के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी। तेजपाल के बेटे अंकित व बिट्टू मौके पर पहुंचे तो पिता लहूलुहान हालत में खेत में पडेÞ थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तेजपाल की हालत खराब बताते हुए मेरठ अस्पताल के लिए चली, लेकिन वह तब तक पूर्व प्रधान दम तोड़ चुके थे। थाना पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिशें दे रही है।

तेजपाल की तीन घंटों से हो रही थी मुखबिरी

किठौली पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों की गोलियों के शिकार हुए तेजपाल की एक कार और तीन बाइकों से करीब तीन घंटों से मुखबिरी की जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार और बाइकों ने कई बार बाफर रजवाहा व नंगला जमालपुर के अनेक चक्कर काटकर उसकी लोकेशन को बदमाशों को बताया जा रहा था।

भतीजी खुद पहुंची थाने

किठौली पेट्रोल पम्प के पास दिनदहाडेÞ पिता-पुत्र पर गोलियां बरसाकर पिता की मौत के बाद तेजपाल की चाचा की बेटी संतोष एक अन्य महिला के साथ थाने पहुुंची और हथियार पुलिस को सौंपकर हत्या की घटना स्वीकार कर पेश हो गयी। थाना पुलिस ने थाने पहुंची महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

पांच वर्ष पूर्व दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा

किठौली के पास बदमाशों द्वारा गोलियां बरसाकर मारे गये तेजपाल, एक दारोगा सहित चार व्यक्तियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा न्यायालय में अभी विचाराधीन बताया गया है।

पांच साल रहा ग्राम प्रधान

तेजपाल गांव का प्रधान रहा था। तेजपाल का गांव में ही नहीं क्षेत्र में भी बड़ा रसूख था और क्षेत्र के गणमान्य लोगों में गिनती की जाती थी। तेजपाल व उससे पुत्र पर हुए हमले व पूर्व प्रधान की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस के खिलाफ आक्र ोश व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती: मेजर जनरल मनीष कुमार ने लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल का लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान मंगलवार...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: फंदपुरी-नकुड़ मार्ग पर मंगलवार तड़के चेकिंग...
spot_imgspot_img