Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सुविधा! रैपिड में यात्रियों को गाइड करेगा ‘ट्रेन अटेंडेंट’

  • ट्रेन के प्रीमियम कोच में होगी ट्रेन अटेंडेंट की तैनाती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड ट्रेन में लोग जहां आधुनिकता से कदमताल करेंगे वहीं यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी पेश न आए इसके भी रैपिड प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। रैपिड रेल में सफर करने वाले प्रीमियम कोच के यात्रियों को अटेंड करने के लिए एक ‘ट्रेन अटेंडेंट’ की नियुक्ति की जाएगी जो यात्रियों को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराएगा।
रैपिड प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन अटेंडेंट रैपिड में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराएगा तथा विभिन्न परिस्थितियों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

रैपिड अधिकारियों के अनुसार ट्रेन अटेंडेंट यात्रा के दौरान यात्रियों को सेफ्टी उपकरणों के प्रयोग के संबध में जानकारी मुहैया कराएगा। खास बात यह कि उक्त ट्रेन अटेंडेंट यात्रा करने वाले दिव्यांगों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को खास तरह से ट्रीट करेगा। यहां तक कि यदि किसी भी व्यक्ति को सामान रखने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो वो उसकी भी मदद करेगा। रैपिड अधिकारियों के अनुसार ऐसा नहीं है कि ट्रेन अटेंडेंट सिर्फ प्रीमियम कोच के यात्रियों की सहायता करेगा। रैपिड प्रशासन के अनुसार यदि खुदा न खास्ता कोई आपात स्थिति पैदा होती है तो उक्त ट्रेन अटेंडेंट अन्य यात्रियों की भी मदद करेगा।

04 18

यात्रियोें की सुविधाओं के साथ साथ यह ट्रेन अटेंडेंट परिचालन के दौरान ट्रेन आॅपरेटर को भी एसिस्ट करेगा। टेÑेन में कोई खराबी आने या फिर किसी दूसरी आपात स्थिति के दौरान ट्रेन अटेंडेंट ट्रेन आॅपरेटर के दिशा निर्देशों का पालन करेगा तथा ट्रेन में लगे आधुनिक निकास उपकरणों को आॅपरेट करेगा और स्टेशन साइड डोर को खोलकर यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने में मदद करेगा। रैपिड अधिकारियों ने बताया कि यदि ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण किसी पुल पर रूक जाती है तो ऐसी स्थिति में भी ट्रेन अटेंडेंट ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से पुल पर से उतरने में उनकी सहायता करेगा और सबसे नजदीकी इमरजेंसी एक्जिट तक पहुंचाने में मदद करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img