Saturday, August 8, 2026
- Advertisement -

किसानों को मुफ्त पानी के साथ जानिए, बजट से किसे क्या मिला ?

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को योगी सरकार का पांचवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने किसानों को साधने के लिए कई ऐलान किए हैं। मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी।प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे। कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ का बजट। अयोध्या के लिए 140 करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

01:07 PM, 22-FEB-2021

सीएम योगी ने बजट को सराहा

सीएम योगी ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट के लिए वित्त मंत्री की सराहना की है। उनका कहना है कि बजट को सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह बजट युवाओं को समर्पित है। उन्होंने पेपर लेस बजट के लिए वित्त मंत्री को विशेष धन्यवाद दिया।

01:03 PM, 22-FEB-2021

अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग 

  • अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ की व्यवस्था।  बजट में अयोध्या से संबंधित कई और घोषणाएं भी की गई हैं।
  • गरीब कलाकारों को 2000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देगी सरकार।

12:58 PM, 22-FEB-2021

  • उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण एलान
  • हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय बनेगा।
  • 26 जिलों में माडल राजकीय महाविद्यालयों के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था।
  • लखनऊ में बनेगा जनजातीय संग्रहालय, इसके लिए 8 करोड़ की व्यवस्था।
  • छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य गौरव पुरस्कार दिए जाएंगे।

12:55 PM, 22-FEB-2021

खादी और ग्रामोद्योग

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत सामान्य महिला एवं आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को दस लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण तथा सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था। माटीकला की परम्परागत कला एवं कारीगरों को संरक्षित-संवर्धित करने के लिए बजट में दस करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।

12:52 PM, 22-FEB-2021

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए घोषणाएं

  • प्रदेश में एक जिला- एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपये की घोषणा।
  • उत्तर प्रदेश स्टेट स्पिनिंग कंपनी की बंद पड़ी कताई मिलों की परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित कर पीपीपी मोड में औद्योगिक पार्क/आस्थान/क्लस्टर स्थापित कराए जाने का निर्णय। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
    मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
  • शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 30 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था।

12:50 PM, 22-FEB-2021

  • आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स के लिए घोषणाएं
  • यमुना एक्सप्रेस वे में जेवर एअरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना।
  • बुंदेलखंड में रक्षा इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना का लक्ष्य।

12:44 PM, 22-FEB-2021

किसानों के लिए घोषणाएं

  • प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
  • इसके लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 से आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना संचालित की जाएगी।
  • इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है।
  • किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा देने के लिए 700 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है।
  • रियायती दरों पर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
  • प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के लिए वर्ष 2021-22 के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है।

12:39 PM, 22-FEB-2021

औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के लिए की गई घोषणाएं

  • प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये का एलान किया।
  • गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 860 करोड़ रुपये का एलान किया।
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 1492 करोड़ रुपये का एलान किया।
  • गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 7200 करोड़ रुपये और निर्माण कार्य के लिए 489 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की।

 12:35 PM, 22-FEB-2021

जानिए किस योजना को कितना बजट

  • आवास के लिए 10029 करोड़ का प्रावधान
  • अमृत योजना के लिए 2200 करोड़ का बजट
  • स्मार्ट सिटी के लिए 2000 करोड़
  • कान्हा गौशाला के लिए 80 करोड़
  • मुख्यमंत्री समग्र सम्पदा विकास के लिए 1000 करोड़
  • पीएम आवास ग्रामीण के लिए 7000 करोड़
  • राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी के तहत 5500 करोड़
  • पीएम सड़क योजना के लिए 5000 करोड़ की व्यवस्था

12:30 PM, 22-FEB-2021

सूचना प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स का निर्माण

  • लखनऊ में एयरपोर्ट के सामने नादरगंज में 40 एकड़ क्षेत्रफल में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित।
  • जेवर एयरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी।
  • यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर एयरपोर्ट के समीप एक इलेक्ट्रानिक सिटी की स्थापना होगी।

12:27 PM, 22-FEB-2021

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या

तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इसके लिए 101 करोड़ रुपये की बजट प्रस्तावित किया गया।

12:22 PM, 22-FEB-2021

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में तेजी की तैयारी

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़ रूपये है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना हेतु 597 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोतीझील पर ट्रायल रन को जल्द ही किया जाएगा।

चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर ध्यान

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपये की घोषणा। जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़। इसके साथ ही चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से 2021 में हवाई सेवाओ का संचालन शुरू करने का दावा।

12:27 PM, 22-FEB-2021

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या

तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इसके लिए 101 करोड़ रुपये की बजट प्रस्तावित किया गया।

12:27 PM, 22-FEB-2021

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या

तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इसके लिए 101 करोड़ रुपये की बजट प्रस्तावित किया गया।

12:22 PM, 22-FEB-2021

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में तेजी की तैयारी

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़ रूपये है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना हेतु 597 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन आईआईटी कानपुर से मोतीझील पर ट्रायल रन को जल्द ही किया जाएगा।

चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर ध्यान

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपये की घोषणा। जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़। इसके साथ ही चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से 2021 में हवाई सेवाओ का संचालन शुरू करने का दावा।

12:17 PM, 22-FEB-2021

जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ का बजट

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ का बजट है। जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट से 2021 में हवाई सेवाओ का संचालन शुरू हो जाएगा।

आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में एलान किया कि आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। लखनऊ-पीलीभीत में आयुर्वेद विद्यालयों का काम किया जा रहा है।

12:12 PM, 22-FEB-2021

अयोध्या के लिए 140 करोड़ का एलान

वित्त मंत्री ने एलान किया कि अयोध्या स्थित सूर्यकुंड के विकास सहित अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास की योजना हेतु बजट में 140 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है। इसके अलावा लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

12:07 PM, 22-FEB-2021

कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एलान किया कि कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

12:06 PM, 22-FEB-2021

गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना को बजट

गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के भूमि ग्रहण के लिए 7200 करोड़ और निर्माण कार्य के लिए 489 करोड़ रुपये के बजट व्यवस्था की गई। इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र की विशेष योजनाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया।

12:03 PM, 22-FEB-2021

गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना 

सुरेश खन्ना ने कहा कि गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है, अलग-अलग जगह पर गोशाला बनाई गई हैं। इसे आगे बढ़ाया जाएगा और अलग-अलग जगहों पर आश्रय स्थलों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।

12:01 PM, 22-FEB-2021

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए बजट

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 1492 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। गोरखपुर एक्सप्रेस वे के लिए 750 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

11:58 AM, 22-FEB-2021

हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य है

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अब तक का सबसे बड़ा 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया। इसके तहत हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य है। 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। मेडिकल शिक्षा के लिए एक हजार करोड प्रस्तावित किए गए हैं।

11:54 AM, 22-FEB-2021

महिला श्रमिकों को बराबरी की मजदूरी दिलाने के लिए कमेटी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लाई जा रही है। इसके तहत श्रमिकों को मदद की जाएगी। महिला श्रमिकों को बराबरी की मजदूरी दिलाने के लिए सलाहकार कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।

11:50 AM, 22-FEB-2021

40 छात्रावास बनाए जाएंगे

प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे। किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे।

11:47 AM, 22-FEB-2021

मेरठ को मिला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का तोहफा

यूपी सरकार ने मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का एलान किया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे।

11:43 AM, 22-FEB-2021

सामूहिक विवाह योजना का विस्तार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा की है कि सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषण दिया जाएगा।

11:40 AM, 22-FEB-2021

संस्कृत विद्यालयों को गुरुकुल पद्धति के अनुसार संचालित किया जाएगा

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों को गुरुकुल पद्धति के अनुसार संचालित किया जाएगा। विद्यार्थियों को निःशुल्क छात्रावास और भोजन की व्यवस्था होगी।

11:34 AM, 22-FEB-2021

किसानों के लिए बड़ा एलान

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि एक हजार करोड़ से ज्यादा का गन्ना किसानों का भुगतान किया। प्रदेश में अधिक उत्पादक वाली फसलों की पहचान की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना होगी और इसके लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये दिया जाएगा। किसानों को रियायती दाम पर लोन देने का भी एलान किया गया है।

11:16 AM, 22-FEB-2021

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। सड़क हादसे में मरने वाले किसानों को पांच लाख की आर्थिक मदद दी गई। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्योदय योजना शुरू की गई। हर घर में जल, बिजली और बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। महिला सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

11:08 AM, 22-FEB-2021

लॉकडाउन में 20 लाख श्रमिकों को आर्थिक मदद दी 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहली बार पेपर लेस बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में 20 लाख श्रमिकों को आर्थिक मदद दी गई। महामारी से निपटने के लिए ग्यारह टीमों का गठन किया गया। 10 लाख 35 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए। महामारी के दौर में कोटा से छात्रों को सुरक्षित निकाला गया।

योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को योगी सरकार का पांचवां बजट पेश करने जा रहे हैं। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले किसानों, युवाओं, महिलाओं व श्रमिकों के साथ सभी वर्गों को साधने का यह आखिरी मौका है। खन्ना ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास पर अपर अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान के साथ वित्त वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया था। बजट 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है।
                                    बजट से जुड़ा पल-पल का लाइव अपडेट…

11:08 AM, 22-FEB-2021

लॉकडाउन में 20 लाख श्रमिकों को आर्थिक मदद दी 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहली बार पेपर लेस बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में 20 लाख श्रमिकों को आर्थिक मदद दी गई। महामारी से निपटने के लिए ग्यारह टीमों का गठन किया गया। 10 लाख 35 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए। महामारी के दौर में कोटा से छात्रों को सुरक्षित निकाला गया।

11:05 AM, 22-FEB-2021

वित्त मंत्री ने योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया

यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अनुमति लेकर योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया है। बजट के लिए घर से निकलने से पहले वित्तमंत्री ने घर पर ब्रीफकेस रखकर पूजा पाठ की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कोरोना की चुनौतियों को देखते है तो प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना होना स्वभाविक है।

10:50 AM, 22-FEB-2021

साइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक साइकिल पर सवार होकर लखनऊ स्थित विधान भवन पहुंचे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट ब्रीफकेस मीडिया को दिखाया। यह पहली बार होगा जब योगी सरकार पेपरलेस बजट पेश करेगी।

10:34 AM, 22-FEB-2021

यूपी सरकार अब से कुछ ही देर में अपना बजट पेश करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधान भवन पहुंच चुके हैं।

10:22 AM, 22-FEB-2021

कैबिनेट बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 बजट को मंजूरी दी गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह साढ़े नौ बजे बुलाई गई बैठक खत्म हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के आय-व्यय (बजट) को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बजट पर सरकार की औपचारिक मुहर लग गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बजट में युवाओं व किसानों को प्रमुखता दी जा सकती है। यूपी सरकार पहला पेपरलेस बजट पेश करेगी।

10:16 AM, 22-FEB-2021

पेपरलेस होगा बजट, एप पर मिलेगा लेखाजोखा

यूपी का बजट पेपरलेस होगा। यह ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ एप पर उपलब्ध होगा। एप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया जा सकेगा। बजट का सीधा प्रसारण डीडी यूपी पर किया जाएगा।

10:15 AM, 22-FEB-2021

एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एयरपोर्ट के काम भरेंगे रफ्तार

तमाम आर्थिक दबावों के बावजूद सरकार का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बना रहेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे व बलिया-गाजीपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के काम को रफ्तार मिलेगी। कानपुर व आगरा मेट्रो के काम में भी तेजी आएगी।

  • पूर्वांचल के जिलों वाराणसी व गोरखपुर को लाइट मेट्रो का एलान संभव है।
  • अवध में अयोध्या के पर्यटन विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।
  • आरसीएस स्कीम से जुड़े प्रोजेक्ट के साथ जेवर व अयोध्या एयरपोर्ट को बजट मिलना तय माना जा रहा है।

10:15 AM, 22-FEB-2021

अतिरिक्त ऋण की छूट व वित्त आयोग की सिफारिशों से राहत

अर्थव्यवस्था में गिरावट से बजट आकार सिकुड़ने की नौबत नजर आने लगी थी। मगर, केंद्र सरकार ने जिला स्तर पर कारोबारी सहूलियतों से जुड़ा टास्क पूरा करने से जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) का दो फीसदी अतिरिक्त ऋण लेने की छूट दे दी है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से अलग-अलग सेक्टर के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधनों की मंजूरी से भी बड़ी राहत मिली है। साथ ही आगामी वित्त वर्ष की विकास दर 11 फीसदी के करीब रहने का अनुमान लगाए जाने से बजट आकार बढ़ने की राह बन गई।

10:14 AM, 22-FEB-2021

मुफ्त वैक्सीन, कामगारों के लिए दुर्घटना बीमा का एलान संभव

कोविड वैक्सीनेशन के बीच केंद्र सरकार के मुफ्त वैक्सीन की सुविधा से छूटे लोगों के लिए राज्य सरकार अपने बजट से मुफ्त वैक्सीन उलब्ध कराने का एलान कर सकती है।

महामारी के दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बड़ी समस्या सामने आई थी। करीब एक करोड़ श्रमिकों वाले इस वर्ग को साधने के लिए सरकार दुर्घटना बीमा योजना का एलान कर सकती है।

09:54 AM, 22-FEB-2021

पहला पेपरलेस बजट प्रस्तुत करेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से प्रदेश मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होने वाली इस बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के आय-व्यय (बजट) व इससे जुड़े विनियोग विधेयक तथा भूतपूर्व सैनिकों को समूह ‘ख’ की नौकरियों में आरक्षण से संबंधित विधेयक के मसौदे को भी मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश सरकार अपना प्रथम पेपरलेस बजट प्रस्तुत करेगी।

जानकारी के मुताबिक कोरोना काल के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है, जिसमें समस्त कैबिनेट मंत्रियों व प्रस्ताव से जुड़े राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को प्रत्यक्ष रूप से बुलाया गया है। इसके पूर्व प्रस्ताव से जुड़े मंत्री बैठक में शामिल होते थे जबकि अन्य मंत्री वर्चुअल तरीके से जुड़ते थे।

09:02 AM, 22-FEB-2021

यूपी में बहाल होगी विधायक निधि

चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार विधायक निधि बहाल करेगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विधायक निधि को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सरकार की हरी झंडी के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने जीएसटी सहित तीन करोड़ रुपये विधायक निधि देने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार बजट सत्र में इसकी घोषणा कर सकती है। गौरतलब है कि कोरोना काल में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विधायक निधि पर रोक लगा दी थी।

उधर, विभाग के अधिकारी ने बताया कि विधायक चाहते हैं कि रोकी गई विधायक निधि को भी अगले वित्तीय वर्ष में जारी कर दिया जाए या विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया जाए। उनका तर्क है कि चुनावी वर्ष में रुके पड़े विकास कार्य शुरू कराकर जनता से किया गया वादा पूरा कर भरोसा जीत सकें।

08:35 AM, 22-FEB-2021

वित्त मंत्री ने पेश किया योगी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना पांचवा बजट पेश करेगी। इस बजट में सरकार के पास 2022 विधानसभा चुनाव से पहले किसानों, युवाओं, महिलाओं व श्रमिकों के साथ सभी क्षेत्रों को साधने का यह आखिरी मौका होगा। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना 11 बजे विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेंगे।

वित्त मंत्री ने कोविड-19 महामारी का दबाव झेल रही अर्थव्यवस्था और लंबे किसान आंदोलन की गूंज के बीच बजट तैयार किया है। इसके अलावा युवाओं को लैपटाप व किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण जैसे बड़े बजट खर्च वाले कई चुनावी वादे अभी अधूरे हैं। किसान और युवा इसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव में सर्वाधिक अहम भूमिका निभाने वाले इस वर्ग की उम्मीदों को सरकार किसी न किसी रूप में पंख लगा सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Uttarakhand News: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक बच्चा घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर...
spot_imgspot_img