Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

फीफा विश्व कप: आज चौथे दिन होगा चार मुकाबला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2022 का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भी इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जाएंगे। आज ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई की टीमें एक्शन में होंगी। पहला मैच मोरक्को और क्रोएशिया के बीच होगा। इसके बाद जर्मनी का सामना जापान से है। ग्रुप ई के तीसरे मैच में स्पेन के सामने कोस्ट रिका की चुनौती होगी। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला बेल्जियम और कनाडा के बीच है।

पिछले विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया की टीम मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। ग्रुप एफ में इन दो टीमों के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम हैं। ये दोनों टीमें भी शाम के समय आपस में भिड़ेंगी।

दिन का सबसे अहम मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच है। 2014 विश्व कप की चैंपियन टीम जर्मनी जीत के साथ इस विश्व कप में अपना सफर शुरू करना चाहेगी। इसी ग्रुप का दूसरा मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन और कोस्ट रिका की टीम आमने-सामने होंगी।

आज के मैच में जर्मनी और स्पेन का अपने-अपने मैच जीतना तय माना जा रहा है, लेकिन जापान और कोस्ट रिका की टीम उलटफेर करने में सक्षम हैं। खासकर सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर सभी को चौकाया है। ऐसे में इन दोनों टीमों को भी संभलकर रहना होगा।

थॉमस मुलर टीम के अनुभवी उपयोगी फॉरवर्ड हैं। 33 वर्षीय मुलर का यह आखिरी विश्वकप हो सकता है इसलिए वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। गोल करने की जिम्मेदारी मुलर पर भी रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 423 मैचों में 139 गोल किए हैं। वह बायर्न म्यूनिख क्लब के लिए भी खेलते हैं। वहीं, जापान के अनुभवी मिडफील्डर यूतो नागाटोमो राष्ट्रीय टीम के लिए 138 मैच खेल चुके हैं। 36 वर्षीय जापान के खिलाफ जर्मनी के आक्रामक अंदाज में खेलने के आसार हैं और ऐसे में उनके कंधों पर जर्मनी के स्ट्राइकरों को रोकने की चुनौती रहेगी।

केविन डि बून बेल्जियम के उपयोगी मिडफील्डर हैं। वह गोल करने में मदद करते हैं और साथ ही गोल दागने में पीछे भी नहीं रहते हैं। वह बेल्जियम के लिए 94 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं। वहीं, कनाडा की टीम अलफांसो डेविस से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वह जनवरी के बाद से स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ महीने मैदान पर नहीं उतरे थे। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले विंगर अलफांसो अपनी राष्ट्रीय टीम के उपयोगी खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें टीम में जगह मिली है। वह कनाडा के लिए 34 मैचों में 12 गोल कर चुके हैं।

अल्वारो मोराटा कई मौकों पर स्पेन को जीत दिला चुके हैं। वह स्पेन के लिए 57 मैचों में 27 गोल कर चुके हैं। कोटा रिका के खिलाफ उन पर गोल करने का अधिक दारोमदार रहेगा। वहीं, कोस्टा रिका की टीम केलोर नेवास के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी। यह गोलकीपर शानदार लय में है। इस टीम को अगर अगले दौर में जगह बनानी है तो नेवास को अपने किले की रक्षा करनी होगी। उनका नाम शीर्ष गोलकीपरों में शामिल हैं। वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेलते हैं।

फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।

आज के चार मैच कब और कहां

मैच मैदान समय
मोरक्को बनाम क्रोएशिया अल-बायत स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
जर्मनी बनाम जापान खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शाम 6:30 बजे
स्पेन बनाम कोस्टा रिका अल थुमामा स्टेडियम रात 9:30 बजे
बेल्जियम बनाम कनाडा अहमद बिन अली स्टेडियम रात 12:30 बजे

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं और विश्व कप के मैच?
विश्व कप के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है।

जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img