जनवाणी संवाददाता ।
मेरठ: 44वीं वाहिनी पीएसी में झंडा दिवस के अवसर पर उप सेनानायक लाल साहब यादव के द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड में पुलिस झंडा फहराया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई।

उप सेनानायक महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का संदेश एवं पुलिस झंडा दिवस का संक्षिप्त इतिहास पढ़ कर सुनाया गया। यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यूपी पुलिस को झंडा का चिह्न दिया था।
इस अवसर पर प्रभारी शिविर पाल नितेश कुमार, प्रभारी एसएसएफ दीनदयाल दीक्षित, सूबेदार सैन्य सहायक डिप्टी सिंह तथा वाहिनी के अन्य समस्त अधिकारी, कर्मचारी, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

