Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

गैंगरेप में भाकियू के पूर्व नेता विनोद निर्वाल गिरफ्तार

  • एक आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर
  • पीड़िता के साथ आरोपियों की आडियो हुई थी वायरल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव विनोद निर्वाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के पिता ने आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद विनोद निर्वाल और एक अन्य आरोपी जाहिद कोर्ट चले गए थे जहां से अंतरिम जमानत पर चल रहे थे।

मुकदमें के बाद से ही विनोद निर्वाल भाकियू से निष्कासित चल रहे थे। इस घटना को लेकर कई आडियो भी उस दौरान चर्चा में रही थी।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछितों की गिरफ्तारी अभियान में आदर्श मंडी थाना पुलिस ने डेढ़ साल से वांछित चल रहे एक भाकियू के पूर्व नेता को गिरफ्तार किया है।

एक सितंबर 2018 को एक लड़की के पिता ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी बेटी के साथ विनोद निर्वाल पुत्र सुरेशपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी रेलपार शामली और जाहिद ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

इसी दौरान विनोद निर्वाल और जाहिद की आडियो भी वायरल हुई थी जिसको लेकर यह मामला खूब चर्चाओं में रहा था। इसी आडियो को आधार बनाकर और लड़की के बयानों पर पुलिस ने जांच पूरी करते हुए 30 अक्टूबर 2018 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं विनोद निर्वाल और जाहिद ने भी कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट से आरोपियों को अंतरिम जमानत मिल गई थी।

अब पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश के बाद पुलिस ने विनोद निर्वाल पुत्र सुरेशपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी रेलपार को शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

उधर, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि विनोद निर्वाल पूर्व में भाकियू के मंडल महासचिव रह चुके हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से विनोद निर्वाल भाकियू से निष्कासित चल रहे थे। वहीं दूसरे आरोपी का भाकियू से कोई वास्ता मतलब नहीं है।

दुष्कर्म में वांछित चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों को थानाभवन और शामली पुलिस ने भी गिरफ्तार किया है। शामली कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर फव्वारा चौक से दुष्कर्म में वांछित आरोपी अर्जुन पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम लिलौन को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2020 को कोतवाली क्षेत्र के गांव में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

जिसके संबंध में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं थानाभवन पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली बस स्टैंड से दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो फरवरी 2021 में थानाभवन क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को नामजद राहुल पुत्र राजू और शुभम पुत्र कर्मवीर निवासीगण गांव मनठ-मंटी थानाभवन को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...

आयुष मंत्रालय: योग केवल व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का माध्यम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब...

Boman Irani: बोमन ईरानी ने कहा- सिनेमा में काम और कहानी मायने रखती हैं, न कि भाषा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अभिनेता बोमन ईरानी की फिल्म...

Dehradun News: देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, ICU के छह मरीज सुरक्षित बाहर निकाले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल...
spot_imgspot_img