Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पूर्व विधायक ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भाजपा के शामली से निवर्तमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। साथ ही अधिकारियों से निस्तारण के संबंध में वार्ता भी की।
शामली शहर के माजरा रोड स्थित अपने आवास पर भाजपा के शामली से पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना।

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं के संबंध में पूर्व विधायक को अवगत कराया। जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

इसकी वजह से ही आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार विकास के नए आयाम को छू रही है। आज के जनता दर्शन में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img