Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

कहर-ए-कोरोना से चार की मौत, 367 नए केस

  • ब्रह्मपुरी और मेडिकल में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस, विस्फोटक स्थिति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के कहर के चलते बुधवार को उपचार के दौरान चार संक्रमितों की मौत हो गयी। जबकि 367 नए केस भी मिले हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ब्रह्मपुरी व मेडिकल में हुई हैं। बुधवार को कोरोना अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेशन मोहन ने चार की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि 367 नए केस भी मिले हैं। मृतकों में देवलोक कालोनी निवासी 42 वर्षीया महिला, सेक्टर-दो राजेन्द्र नगर शास्त्रीनगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, मकान नंबर-32 शास्त्रीनगर निवासी 30 वर्षीय व 35 सोमदत्त विहार फेज-एक निवासी 51 वर्षीय शख्स शामिल हैं।

04 19

शहर की घनी आबादी वाले इस इलाके में इतने ज्यादा केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग को जहां चिंता में डाल दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। यहां संक्रमण के 30 केस मिले हैं। इसके अलावा एलएलआरएम परिसर हॉस्टल में रहने वाले कई स्टूडेंट व डाक्टर तथा हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित पाए गए हैं।

05 19

जिन अन्य इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं। उनमें मवाना रोड राधा गार्डन, गंगानगर, गंगा सागर, कायस्थ गांवड़ी भूड़बराल परतापुर, लालकुर्ती का तिलक रोड, सदर थापर नगर, अलीमपुरा, सोतीगंज, हस्तिनापुर सिविल लाइन, लिसाड़ीगेट प्रहलादनगर, हापुड़ रोड घासीपुर जाहिदपुर, गढ़ रोड मोती प्रयाग, गढ़ रोड वैष्णोधाम कालोनी आदि भी शामिल हैं।

बुधवार के केसों की यदि बात की जाए जनपद के सभी इलाकों में केस मिल रहे हैं। इसके अलावा इनमें नए केसों और कांटेÑक्स के केसों की भी काफी संख्या है। संक्रमितों में एलएलआरए मेडिकल के डाक्टर, गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा, हेल्थ केयर वर्कर, कामकाजी घरेलू महिलाएं, छात्र, कैदी, किसान, सैन्य कर्मी, थाना खरखौदा का पुलिस कर्मी, दिहाड़ी मजदूर, कारोबारी, अधिवक्ता भी शामिल हैं।

06 19

मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के चलते सीएमओ डा. अखिलेश मोहन, मेडिकल प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र कुमार, आईएमए के स्टेट प्रेसीडेंट डा. महेश बंसल के अलावा आईएमए के डा. शिशिर जैन, डा. संदीप जैन, अध्यक्ष डा. अनिल कपूर, सचिव डा. मनीषा त्यागी, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान, सीएमएस मेडिकल डा. धीरज राज बालियान आदि तमाम सीनियर डाक्टरों ने अपील जारी कर लोगों से मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग दिन-रात एक कर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। मास्क अवश्य लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

सरधना में 21 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को सरधना में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। संक्रमित सभी लोगों को आइसोलेट करा दिया गया। साथ ही उनके परिवार को होम क्वारंटाइन किया गया है।

सरधना क्षेत्र में रोजाना हो रही जांच में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। सरधना में कोरोना केस का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ा रखी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 337 लोगों की जांच की गई। जिनमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।

इसके अलावा दो दिन पूर्व जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल में 17 लोग पॉजिटिव मिले। इस तरह एक दिन में यहां कोरोना के 21 केस सामने आए। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया।

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि 21 केस सामने आए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img