Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

विधायन समिति की चार सदस्यीय टीम ने किया हस्तिनापुर का भ्रमण

  • उत्खनन के दौरान मिले अवशेषों के बारे में ली जानकारी
  • जल्द चिन्हित की जाये म्यूजियम के लिए भूमि

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कैंट विधायक अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्यों ने सोमवार को हस्तिनापुर के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण कर उनका इतिहास जाना। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति समिति के सदस्य विधायक विवेक वर्मा, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक गणेश चंद्र सोमवार को महाभारत कालीन तीर्थ नगरी पहुंचे। तीर्थ नगरी पहुंचने पर एसडीएम अखिलेश यादव ने टीम के सदस्यों का पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। तदोपरांत टीम के सदस्यों ने पांडव टीले पर पूर्व वर्ष में हुए उत्खनन के बारे में जानकारी ली।

उत्खनन के दौरान मिले प्राचीन अवशेष को देखा और उनके बारे में बारीकी से जानकारी ली। टीम के सदस्य पांडव टीले स्थित राजा रघुनाथ महल पहुंचे। जहां महंत वेदरमन ने महल के बारे में जानकारी दी और हस्तिनापुर से जुडेÞ इतिहास की जानकारी दी। टीम के सदस्य दोपहर बाद प्राचीन पांडेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी से इतिहास की जानकारी ले पूजा-अर्चना की। टीम के सदस्यों ने अन्य महाभारत कालीन तीर्थ स्थलों के भ्रमण के साथ जैन मंदिरों के भ्रमण कर उनके इतिहास के बारे में जानकारी ली।

म्यूजियम के लिए जल्द चिन्हित की जाए भूमि

महाभारत कालीन तीर्थ नगरी के भ्रमण के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे समिति के सदस्यों ने एसडीएम अखिलेश यादव से हस्तिनापुर में बनने वाले म्यूजियम के बारे में जानकारी ली। हस्तिनापुर की धरती से उत्खनन के दौरान प्राचीन चीजों का संग्रह मिलने के बाद भी म्यूजियम के लिए जल्द भूमि चिन्हित कर शासन को भेजने के दिशा निर्देश दिए। टीम के सदस्यों ने कहा कि हस्तिनापुर में म्यूजियम का निर्माण जल्द कराया जाएगा। म्यूजियम के निर्माण के बाद हस्तिनापुर आने वाले पर्यटक हस्तिनापुर के इतिहास के बारे में जान सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img