Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना से माता-पिता खोने वाले छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा

  • सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति ने लिया निर्णय

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना महामारी के दौरान सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल प्रबंध कार्यकारिणी समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अनूठी पहल पेश की है। दरअसल, विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्रा के ऐसे माता-पिता, जो परिवार की आय का स्रोत थे और कोरोना -19 के कारण निधन हो गया है, उन्हें विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

रविवार को सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय अजय सिंघल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति के पदाधिकारी अतुल बंसल ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने देश के लगभग प्रत्येक परिवार को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है।

इस कारण कई परिवारों ने अपने प्रिय जनों को असमय खो दिया। समस्या और गंभीर तब हो जाती है जब परिवार के उस सदस्य की असमय मृत्यु हो गई जो परिवार की आजीविका का स्रोत था। इसका प्रभाव परिवार के बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ना स्वाभाविक है।

इस गंभीर समस्या पर विचार विमर्श करने के लिए प्रबंधन समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा स्व. अजय सिंघल के समाज के सभी वर्गों से निस्वार्थ प्रेम एवं समाजसेवा से जनपद शामली भलीभांति परिचित है। उनकी इसी समाजसेवा के मिशन को आगे बढ़ाने के रूप में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय से जुड़े हुए इस आपदा से पीड़ित किसी विद्यार्थी की शिक्षा को प्रभावित नहीं होने देगा, ऐसे विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

अजय संगल की कोरोना से गई थी जान

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जनपद में सबसे पहले सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक चेयरमैन और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय संगल की जान गई थी। समाजसेवी अजय संगल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उनको नहीं बचाया जा सका था। उनका गत 23 अप्रैल को निधन हो गया था।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img