Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

नकलविहीन परीक्षा को कसी कमर

  • परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही नकल रोकने को तीन स्तरीय सचल दल रहेंगे सक्रिय
  • अतिसंवेदनशील केंद्रों की होगी विशेष निगरानी, पेपर आउट करने और नकल करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 22 फरवरी से 9 मार्च तक मेरठ के 102 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने को लेकर विभाग ने कमर कसने का दावा किया है। विभागीय स्तर पर तमाम पुख्ता इंतजाम नकल रोकने को लेकर करने की बात कही गयी है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने से लेकर नकल करने में मदद करने वाले और प्रश्नपत्र आउट करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटने और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने पर जोर दिया गया है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा के दौरान क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षाओं को नकल विहीन बनान के लिये हर स्तर पर विभाग तैयारी कर रहा है। स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक स्ट्रांग रूम को स्टेटिंग मजिस्ट्रेट के सामने खोलेंगे जिससे कि प्रश्नपत्रों के आउट होने की संभावना को न्यून किया जा सके। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दल, जनपदीय सचल दल और मंडलीय सचल दल पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

परीक्षा देने आने वाले छात्रों की एंट्री प्वाइंट पर ही कड़ी चेकिंग की जायेगी। इलेक्ट्रोनिक गेजेट्स जिनमें ब्लू टूथ, मोबाइल आदि को केंद्र पर ले जाना प्रतिबंधित होगा। बाहर से नकल पहुंचाने का प्रयास करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को नये सिरे से चिन्हित किया जा रहा है। इन पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी, जिससे कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना आसान होगा।

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

परीक्षा में अवांछित तत्वों से निपटने के लिये बनाये गये कंट्रोल रूम से ऐसे लोगों पर कड़ी निगाह रखी जायेगी, जो पैसे के लालच में छात्रों को पेपर आउट कराने का प्रलोभन देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का प्रयास करते हैं।

बेहतर तैयारी से मिलेगी सफलता

क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों से खुद पर भरोसा रखने और तैयारी के लिये पर्याप्त समय देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नकल आदि की ओर ध्यान न देकर छात्र केवल अपनी तैयारी पर ध्यान दें, परीक्षा केंद्रो पर समय से पहुंचे

और उत्तर पुस्तिका में अपनी सूचनाये सही से भरे, प्रश्नपत्र का सही से अध्ययन करें। कहा कि प्रत्येक परीक्षा में 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आयेंगे जिन्हें ओएमआर सीट पर सही सूचना के साथ सही ढंग से अंकित किया जाना सफलता में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक

मेरठ: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद् की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम ने बताया कि परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेंगी। डीएमओ रूहेल आजम के अनुसार परीक्षाओं को सुचारु और नकल विहीन बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उधर मास्टर शाहवेज के अनुसार मदरसा शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में कुल पांच सेंटर बनाए गए हैं।

16 5

इनमें दो सेंटर मेरठ शहर में होंगे, जबकि तीन अन्य सेंटर अब्दुल्लापुर, मैनापूठी व हर्रा में रहेंगे। मेरठ जिले में कुल 2290 छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत किए गए हैं। शहर में जो दो सेंटर बनाए गए हैं उनमें रेलवे रोड स्थित वक्फ मनसबिया परिसर में और दूसरा नेशनल इंटर कॉलेज लालकुर्ती में होगा। मास्टर शाहवेज के अनुसार वक्फ मनसबिया में बनाया गया सेंटर छात्राओं के लिए होगा

जबकि नेशनल इंटर कॉलेज का सेंटर छात्रों के लिए होगा। यह परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 13, 14 व 15 फरवरी को होंगी। इसके बाद तीन दिन परीक्षाएं नहीं होंगी और फिर 19, 20 व 21 फरवरी को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के लिए जिले में बनाए गए सभी पांचों सेंटरों पर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img