Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

ऐतिहासिक नौचंदी मेले की हो रही बेकद्री

  • मेला परिसर कूडेÞ में तब्दील, उद्घाटन के बाद भी मेला परिसर में निगम द्वारा डलवाया जा रहा महानगर का कूड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ऐतिहासिक नौचंदी मेला परिसर को जहां मेला शुरू होने के बाद साफ सुथरा बनाया जाना चाहिए, लेकिन नगर निगम के द्वारा अब भी मेला परिसर में महानगर का कूड़ा डलवाया जा रहा है। जिसके चलते मेला परिसर में जहां गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। वहीं, दूसरी ओर दूर-दूर तक बदबू फैल रही है। शायद इस बार नगर निगम मेले में आने वाले दुकानदारों एवं आगंतुकों का गंदगी से ही स्वागत करेगी।

फिलहाल परिसर में जगह-जगह गड्ढे बने हुये हैं। उधर, बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी जलभराव के रूप में जमा हो जाता है, यदि जिस समय मेला पूरे सबाब पर होगा, यदि उस समय इस तरह से जलभराव होगा तो दुकानदारों का क्या हाल होगा? ये कहना मुश्किल है।

01 4

महानगर के मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कम से कम स्वच्छ तो रखा जाता है। वहीं, दूसरी ओर ऐतिहासिक एवं प्रांतीय मेला नौचंदी जिस जगह लगता है। उस जगह को भी नगर निगम को साफ सुथरा रखना चाहिए, लेकिन पटेल मंडप के निकट खाली पड़ी भूमि पर ही नगर निगम के द्वारा महानगर का कूड़ा डलवाया जाता है। कम से कम मेला नौचंदी के उद्घाटन के बाद तो उसे डलवाना कम से कम बंद करा देना चाहिए था, लेकिन उद्घाटन के 15 दिन बाद भी वहीं कूड़ा डलवाया जा रहा है।

मेला परिसर में पसरी गंदगी, परिसर में बने गड्ढे और गड्ढों में जलभराव होने के कारण नहीं लगता कि मेला नौचंदी का उद्घाटन हो चुका है। नगर निगम के द्वारा परिसर में घूमने वाले काफी संख्या में आवारा गोवंश को भी अभी परिसर से गोशाला नहीं भिजवाया और न ही परिसर में बने गड्ढों को ही भरवाया जा सका है।

03 4

जिस तरह से धीमी गति से मेले की तैयारी चल रही है। उससे साफ है कि अभी मेले को लगने में करीब दो सप्ताह का समय जरूर लग जायेगा, लेकिन मेले के उद्घाटन के बाद कुछ लोग उधर को घूमने के लिये जाते हैं और कुछ दुकानदार भी दुकानों के लिये जगह देखने को आते हैं।

…तो मेले में सड़ांध से स्वागत होगा आगंतुकों का

ऐतिहासिक नौचंदी मेला परिसर में गंदगी के ढेर व उसमें से उठ रही दुर्गंध से खासे परेशान देखे जा सकते हैं। फिलहाल निगम के द्वारा जो पटेल मंडप के पास कूड़ा डलवाया जा रहा है। उससे साफ है कि नगर निगम मेला नौचंदी में आने वाले लोगों में इसका क्या मैसेज जायेगा? लेकिन निगम अधिकारी ऐतिहासिक नौचंदी मेले की ओर से बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं। साथ ही कूड़ों से उठती सड़ांध से सांस लेना दूभर हो चला है। उसके प्रति गंभीर नहीं है। वहीं, लोगों का कहना है कि निगम शायद मेले में आने वाले आगंतुकों का सड़ांध से ही स्वागत करेंगे। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पटेल मंडप के पास पसरी गंदगी के पास को होकर गुजरना दूभर हो जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img