Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

सीनियर सेकेंड्री की मान्यता से बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

  • सन शाइन स्कूल को मिली सीनियर सेकेंड्री की मान्यता

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: सन शाइन पब्लिक स्कूल फज़लपुर तबेला को सीनियर सेकेन्ड्री की मान्यता मिलने पर हर्ष जताते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर स्कूल के एमडी विनोद कुमार मित्तल ने कहा सनशाइन पब्लिक स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता मिलने से बच्चों को हाई स्कूल के बाद अन्यत्र नहीं भटकना होगा और इसी विद्यालय में उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल सकेगी।

सन शाइन पब्लिक स्कूल फज़लपुर तबेला को सीबीएसई द्वारा सीनियर सेकेन्ड्री की मान्यता दिये जाने पर स्कूल के एमडी विनोद मित्तल ने बताया कि सीबीएसई के सचिव द्वारा इस आशय का पत्र दो मार्च को जारी कर दिया गया था। उन्होने बताया कि इस वर्ष से स्कूल में 11वीं की कक्षांए चलायी जाएगी। सीनियर की मान्यता होने पर स्कूल में मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनु सिंघल, पारूल, रश्मि, विनय, विशाल, आकाश, माधवी, हिना, नीलम, शाहीना, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img