जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विश्वकर्मा दिवस पर उद्योग विभाग द्वारा परतापुर इंडस्ट्रियल इस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से उद्योग मंदिर इंडस्ट्रियल इस्टेट परतापुर में बैठक गयी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सीएम योगी आदित्यनाथ को स्क्रीन पर सुना।
परतापुर इंडस्ट्रियल इस्टेट मैन्युफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन ने अपने उद्बोधन में विश्वकर्मा दिवस का महत्व बताया तथा लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। निपुण जैन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की सभी उपस्थित लोगों को बधाई दी।

उप आयुक्त उद्योग वीके कौशल ने सभा का संचालन करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौक़े पर विशेष रूप से उपस्थित एडिश्नल कमिश्नर उद्योग मेरठ भी उपस्थित थी।
उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग तथा सरकार सभी लोगों के साथ है। जो भी छोटा या कुटीर उद्योग लगाना चाहें उनके लिए ऋण तथा अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए सभी अधिकारी तत्पर हैं। सभा में पीमा सचिव नितिन कपूर, केके नारंग, राजीव सिंघल आदि उपस्थित रहे।

