जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लख्खीपुरा गली नंबर 23 के रहने वाले नाजिम पुत्र सलामुद्दीन ने बताया बुधवार को करीब 11:00 बजे 16 वर्षीय किशोरी ऊपर के कमरे में सो रही थी पड़ोस के रहने वाले कासिफ कासिम फैजान जबरन घर में घुस गए की किशोरी को कमरे में अकेला देख आरोपी ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
इसके बाद तमंचा दिखाते हुए किशोरी को डरा धमका कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर जाने लगे शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी की खिलाफ नामजद तहरीर दी।

