Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

गन्ने की कम लागत में अच्छी उपज देने वाली किस्में

KHETIBADI

किसानों के बीच गन्ने की खेती का रुझान बढ़ रहा है। भुगतान में नियमितता, गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी और इथेनॉल तैयार करने में गन्ने का उपयोग जैसे कई कारण है जो गन्ने की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। बहुत सारी ऐसी किस्में हैं, जो किसानों को अधिक उपज देने में सक्षम हैं। गन्ने की शानदार 5 किस्में इस प्रकार हैं-

सीओएलके-14201 : यह किस्म को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान ने तैयार किया है। गन्ने की यह किस्म एक रोग रहित प्रजाति है, इसमें किसी तरह का रोग नहीं लगता है। इसकी बिजाई अक्टूबर से मार्च माह तक की जा सकती है। गन्ने की यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील होती है। इस किस्म में गन्ना नीचे से मोटा होता है। इसकी पोरी छोटी होती है एवं इस किस्म की लंबाई बाकी किस्मों की अपेक्षा कम होती है। गन्ने का वजन 2 से 2.5 किलो तक होता है। 17 प्रतिशत शर्करा देने वाली यह किस्म एक एकड़ में 400 से 420 क्विंटल तक उत्पादन देती है।

सीओ-15023 : यह गन्ने की एक ऐसी किस्म है जो कम समय यानी 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है। गन्ने की इस किस्म की बिजाई अक्टूबर से मार्च तक की जा सकती है। गन्ने की लेट बिजाई में यह किस्म सबसे अधिक उपयुक्त है। इसकी बिजाई हल्की यानी रेतीली भूमि में भी कर सकते हैं। गन्ना किस्म सीओ-15023 को गन्ना प्रजनन संस्थान अनुसंधान केंद्र करनाल (हरियाणा) ने तैयार किया है। इसको सीओ-0241 और सीओ-08347 किस्म को मिलाकर तैयार किया गया है। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरी प्रजातियों की तुलना में ज्यादा है। गन्ना की यह किस्म अच्छी पैदावार के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है। इसकी औसत पैदावार 400 से 450 क्विंटल प्रति एकड़ है।

सीओपीबी-95 : गन्ने की इस किस्म को ज्यादा पैदावार के लिए जाना जाता है। यह किस्म प्रति एकड़ 425 क्विंटल की औसत पैदा देने में सक्षम है। गन्ने की इस किस्म को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है। यह किस्म लाल सड़न रोग व चोटी बेधक रोग के प्रति सहनशील है। यह किस्म खेती की लागत को कम करके किसानों के लाभ में इजाफा करती है। इसके एक गन्ने का भार लगभग 4 किलोग्राम तक हो सकता है। इस किस्म के गन्ने का आकार मोटा होने की वजह से इसका प्रति एकड़ 40 क्विंटल बीज लगता है।

सीओ-1015 : गन्ने की यह किस्म मुख्य रूप से तमिलनाडू के लिए तैयार हुई है। परंतु, इसकी बुवाई अन्य गन्ना उत्पादक राज्यों में भी की जा सकती है। इस किस्म की बिजाई का उपयुक्त समय अक्टूबर से नवंबर माह है। हालाँकि, अक्टूबर से मार्च तक भी इसकी बुवाई की जा सकती है। यह गन्ने की एक अर्ली प्रजाति है और इसमें किसी तरह का कोई रोग नहीं लगता है। इसकी एक आंख से 15 से 16 गन्ने सुगमता से निकल सकते हैं। इसके एक गन्ने का समकुल वजन 2.5 से 3 किलो तक रहता है। इस किस्म की औसत उपज 400 से 450 क्विंटल प्रति एकड़ मानी जाती है। इसके गन्ने में शर्करा की मात्रा 20 प्रशित प्रतिशत तक होती है। किसान इस किस्म से कम लागत में ज्यादा उपज ले सकते हैं।

सीओएलके-15201 : गन्ने की इस प्रजाति को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों ने 2023 में तैयार किया है। यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील है और इसकी किसी भी क्षेत्र में बुवाई की जा सकती है। इस गन्ना किस्म की बुवाई हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और पंजाब में नवंबर से मार्च माह के दौरान की जा सकती है। गन्ने की यह किस्म 500 क्विंटल प्रति एकड़ तक सुगमता से उपज देने में सक्षम है। इस किस्म की लंबाई काफी अधिक होती है और इसमें कल्लों का फुटाव भी बाकी किस्मों की अपेक्षा ज्यादा है। इसमें शर्करा की मात्रा 17.46 फीसद है। यह किस्म ज्यादा उत्पादन देती है। यह पोका बोर्इंग, रेड रॉड और टॉप बोरर जैसे रोगों के प्रति सहनशील होती है।

janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img