Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

गैस सिलेंडर फटने से दादी और पौत्र की मौत

  • खुशियां मातम में तब्दील, फतेहल्लापुर क्षेत्र में खाना बनाते समय हुआ अचानक हादसा
  • परिवार में कोहराम, मौके पर पहुंचे कांग्रेसी प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट के फतेहल्लापुर नूरनगर में शादी के लिए भात की खुशियां सिलेंडर में हुए विस्फोट के साथ ही मातम में बदल गईं। परिवार में जहां मेहमानों के आने पर खुशी का माहौल था, वहां देखते ही देखते मातम परस गया। सिलेंडर में हुए विस्फोट से भात का न्योता देने आयी बहन और उसके छह साल के मासूम पौत्र की मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। नूरनगर में नवाब का परिवार रहता है।

मंगलवार दोपहर उनकी बहन रेहाना अपने छह साल के पौत्र के साथ शादी में भात का न्यौता देने पहुंची थीं। परिवार में उस वक्त नवाब उसकी पत्नी शहनाज, बच्चे आयशा, कैफ व रूकैया आदि भी मौजूद थे।

06 3

शहनाज मेहमानों के लिए खाना तैयार कर रही थीं। उसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। पाइप गैस के चूल्हे से बाहर निकल आया। सिलेंडर पूरा भरा होने की वजह से गैस का प्रेशर फूल था। उससे अचानक आग के शोले निकलने लगे। आग के साथ तेज आवाज भी आ रही थी।

यह देखकर शहनान चींखती हुई तेजी से रसोई के पीछे बने कमरे की तरफ दौड़ी। कमरे के अंदर बच्चे खेल रहे थे। आग को तेजी फैलते हुए देखकर नवाब भी कमरे की ओर दौड़ा। खुद को बचाने के लिए भीतर से कमरे के दरवाजे की कुंडी लगा ली। तभी अचानक तेज आवाज के साथ गैस का सिलेंडर फट गया।

07 3

आवाज इतनी जोरदार थी कि करीब एक किमी तक सुनी गई। उससे निकली गैस जिस कमरे में सभी बंद थे, उसमें भी भर गयी। कमरे के भीतर मौजूद बडे और बच्चों को दम घुटने लगा। उधर, सिलेंडर फटने की आवाज से आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन सिलेंडर का धमाका होने की वजह से कोई भी घर में घुसने की हिम्मत नहीं कर सका। कुछ लोग पड़ोस वाले मकान से छत पर जा चढेÞ। तब तक लोगों का पता चल चुका था कि सभी लोग कमरे के भीतर हैं। उन्होंने छत को तोड़ना शुरू कर दिया।

05 3

आवाज लगाई, लेकिन उत्तर नहीं मिला तो तोड़ी गई छत से एक युवक को भीतर उतारा। उसने बताया कि सभी बेहोश पडेÞ हैं। कुछ और लोग भीतर उतरे उन्होंने बेहोश पडेÞ परिवार के सदस्यों को एक एक कर छत के रास्ते बाहर पहुंचाना शुरू किया।

पड़ोसी सभी को लेकर जगदंबा हास्पिटल पहुंचे। जहां शादी में भात का न्योता देने आयी रेहाना व उनके छह साल के पौत्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी सदस्यों की हालत भी ठीक नहीं। उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img