Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: कोरोना टीकाकरण के लिए न दें बैंक खाते की जानकारी

  • विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा कोई रजिस्ट्रेशन
  • मोबाइल पर आये ओटीपी को न करें शेयर
  • पंजीकरण के लिए कोई भी ऐप डाउनलोड न करें

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: कोविड 19 को मात देने के लिए शासन द्वारा प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया है। तो वहीं साइबर ठगों ने कोविड 19 टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगी शुरू कर दी है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य को जागरूक करते हुए सावधान रहने की अपील है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ बीएस सोढ़ी ने लोगों को सचेत किया है कि कोविड 19 टीकाकरण के लिए साइबर ठगों द्वारा बनाये गये किसी ऐप में अपना पंजीकरण न करें और न ही किसी का कोई ऐप डाउनलोड करें। न ही किसी को अपने बैंक अकाउंट संबंधी कोई जानकारी दें।

शासन द्वारा आमजन के लिए कोविड 19 टीकाकरण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। शासन की ओर से जन सामान्य के लिए कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं हुई है और जन सामान्य का टीकाकरण अभी नहीं हो रहा है।

इसलिए कोई भी कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई ऐप डाउनलोड न करें। कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में हेल्प केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में आपातकालीन सुविधाओं से जुड़े लोग पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की न करें जल्दी

वैक्सीन के लिए भीड़ होने की वजह से हैकर्स जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर भी लोगों को शिकार बना रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के कई जगह केस सामने आये हैं। लोग पेमेंट कर टीकाकरण के लिये जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के चक्कर में हैकर का शिकार हो सकते हैं।

यह है एडवाइजरी
कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई योजना नहीं हैं। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर किसी भी अंजान फोन कॉल करने वाले को अपने बैंक की डिटेल्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंक संबंधित कोई जानकारी न दें। अगर आपके मोबाइल में कोई ओटीपी नंबर आता है तो उसे शेयर न करें।

टीकाकरण के लिए किसी भी अंजान ऐप, लिंक या ऐसा ही दावा करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म के झांसे में न आएं। कोई भी अंजान ऐप डाउनलोड न करें। टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कॉल नहीं की जा रही है। सरकार ने इसके लिए कोविन-पोर्टल जारी किया है। जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है,उनकी सूची विभाग के पास है। लोगों को चाहिए कि वह सावधान रहें और किसी भी जानकारी के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img