Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

दाम्पत्य जीवन में व्यभिचार की प्रवत्ति से हुए खौफनाक कत्ल

  • पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही कड़वाहट, अवैध संबंध से हो रहे खून खराबे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्तमान समय की बात करें तो दाम्पत्य जीवन में प्रेम, समर्पण, त्याग, संतुष्टि, संस्कार जैसी भावना का हास हो रहा है। जिसके चलते पति पत्नी के रिश्तों के बीच कड़वाहट ने अपनी पैंठ बनाई है। यही कारण है कि दाम्पत्य जीवन में अवैध संबंध एक ऐसी समस्या बनकर उभरा है।

जिसकी वजह से जीवन साथी एक-दूसरे का खून बहाने से नहीं चूक रहे। हाल ही में अवैध संबंधों पर पति पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली कई ऐसी घटनाएं हुई। जिनमें दोनों ने एक-दूसरे का कत्ल कर दाम्पत्य रिश्तों पर ग्रहण लगा दिया।

घटना-1

  • दौराला थाना क्षेत्र ग्राम वलीदपुर गांव निवासी शावेज सकोती विद्युत उपखंड हाइवे पर पंचर की दुकान करता था। शनिवार रात उसके पड़ोसी ने अपने कुछ साथियों संग लाठी-डंडों व र्इंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए युसूफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी युसूफ के शावेज की पत्नी से कई महीनों से अवैध संबंध थे। शावेज की शादी का करीब 6 वर्ष हो चुके थे। छह साल से उसके संतान नहीं हुई थी। पत्नी ने प्रेमी युसूफ से पति को मौत के घाट उतरवा दिया।

घटना-2

  • इंचौली थाना क्षेत्र गांव फिटकरी निवासी फूल समुन्दरी की हत्या 23 जुलाई को उसके पति अशोक ने गला दबाकर की थी। 45 वर्षीय फूल समुन्दरी के गांव के एक युवक से काफी समय से अवैध संबंध थे। जिसका विरोध उसका पति अशोक करता था। कई बार पत्नी को समझाया कि वह युवक से फोन पर बात न करे, लेकिन वह नहीं मानी। जिसके चलते पति ने पत्नी की हत्या का प्लान बना डाला। 23 जौलाई को उसने जंगल में पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी।

घटना-3

  • घटना 29 जून वर्ष 2023 खरखौदा थाना क्षेत्र ग्राम फ फूंडा की है। महिला संतरेश ने अपने पति धर्मवीर की हत्या इसलिए कर दी कि वह पड़ोसी गांव जाहिदपुर निवासी सौरभ से दो महीने से अवैध संबंध बनाये थी। संतरेश ने अपने प्रेमी से मिलकर पति धर्मवीर को बुलाकर हापुृड़ में उसकी हत्या कर दी। जब धर्मवीर लापता हुआ तो पत्नी ने ही थाना खरखौदा में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। लेकिन धर्मवीर के परिजनों को संतरेश पर ही शक था।

24 3

  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संतरेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। उसने बताया कि सौरभ से उसके अवैध संंबंध थे। सौरभ और वह फंफूडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं उससे बातचीत हो गई। सौरभ और उसने मिलकर धर्मवीर को हापुड़ में ले जाकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।

घटना-4

  • कंकरखेड़ा में भाजपा नेता निशांक गर्ग की 10 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी ने ही अपने पति निशांक गर्ग को रात के वक्त गोली मार मौत की नींद सुला दिया था। महिला के बच्चे से पूछताछ के बाद ही कंकरखेड़ा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जाता है कि भाजपा नेता की पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img