Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर इंड्रस्टीज की बिक्री में आया उछाल

  • ट्रैक्टर बना आमदनी का जरिया, लॉकडाउन के बाद से ट्रैक्टर ने दिया रोजगार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: जी हां! चौकिए मत। इस बार ट्रैक्टर इंड्रस्टीज की बिक्री में बेहद उछाल आया है। क्योंकि ट्रैक्टर अब आम आदमी की आमदनी का जरिया बन गया है। लॉकडाउन के बाद से ट्रैक्टर खरीदकर रोजगार करने वाले मेहनतकस लोग इस समय चांदी काट रहे हैं।

क्योंकि इस इंड्रस्टीज के पिछले दो वर्ष के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो उससे साफ और स्पष्ट होता है कि नोन बैंकिंग फाइनेंस की सुविधा के चलते अब लोग आसानी से ट्रैक्टर खरीद सकते हैं और इस सुविधा के साथ-साथ इसकी बिक्री में भी बेहद उछाल आया है।

वहीं, इस संबंध में शिवशक्ति मोटर्स महिंद्रा के अधिकृत डीलर राजेंद्र मेहता का कहना है कि ट्रैक्टर इंड्रस्टीज में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष 105 ट्रैक्टरों की खरीदारी पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी है। नोन बैंकिंग फाइनेंस के जरिए छोटे किसान भी अब ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।

29 2

कंपनी का शुगर मिलों से अनुबंध हो गया है। जिसके द्वारा मिल के किसानों को 24 एचपी और 27 एचपी के ट्रैक्टरों पर एक से सवा लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। जो किसानों के लिए बेहद अच्छे संकेत है। ऐसे में अब छोटा किसान भी ट्रैक्टर की आसानी से खरीदारी कर सकेगा।

क्या है नोन बैंकिंग फाइनेंस?

नोन बैकिंग फाइनेंस के चलते आसानी से किसान को ऋण उपलब्ध हो जाता है। इस ऋण के उपलब्ध होने से अधिकतर छोटे किसान भी अब टैÑक्टर खरीद रहे हैं, क्योंकि 48 घंटे के अंदर किसान को आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाता है। जबकि सार्वजनिक बैंक काफी समय लगाता है। इसलिए इस उद्योग के सफल होने में यह कारण भी शामिल है।

छोटे एचपी के ट्रैक्टर बने किसान की पहली पसंद

छोटे एचपी के ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। किसान छोटे एचपी के ट्रैक्टर लेकर खेतों में काम कर रहे हैं।

26 3

क्योंकि छोटे एचपी के ट्रैक्टर लेने से काम ज्यादा होता है और डीजल की बचत अधिक होती है। खेती करने में भी आसानी होती है। किसान की उपज भी अधिक बढ़ती है।

ट्रैक्टर खरीद में हुआ इजाफा

एक अगस्त 2021 से लेकर एक अगस्त 2022 तक 565 ट्रैक्टरों की खरीद हुई है। जबकि एक अगस्त 2022 से लेकर एक अगस्त 2023 तक 670 ट्रैक्टरों की खरीदारी हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ट्रैक्टर खरीद में इजाफा हुआ है। जिसके चलते यह उद्योग अब धीरे-धीरे तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है।

ये है ट्रैक्टरों की कीमत

215 युवराज                                                       299000

265 भूमि पुत्र                                                     475000

575 एचपी प्लस                                                 सात लाख रुपये

605 फॉर डब्लूडी                                               साढे नौ लाख रुपये

655 फॉर डब्लूडी                                               12 लाख रुपये

755 साढे                                                        14 लाख रुपये

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img