- राष्ट्रीय लोकदल नगर कमेटी ने किया किसानों का स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: छपरौली क्षेत्र के सैकड़ो किसान ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर दिल्ली में धरनारत किसानों को समर्थन देने के लिए सिंधु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। छपरौली से आते हुए रास्ते मे प्रत्येक गांव में रालोद कार्यकर्ताओ द्वारा ग्रामीणों ने का स्वागत किया। बड़ौत पहुंचने पर रालोद नगर अध्यक्ष डॉ इरफान मलिक के नेतृव में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर छपरौली चुंगी हाजी अय्यूब के कारखाने पर बड़ी संख्या में मौजूद रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने किसानों के ऊपर फूल बरसाए व फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
चौधरी चरण सिंह अमर रहे, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सभी रालोद कार्यकर्ता व पदधिकारी अपनी-अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर-ट्रालियों से काफिले साथ सिंधु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में सतीश चौधरी, अश्वनी तोमर, जयवीर सिंह तोमर, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, हाजी हनीफ, प्रदीप तोमर, सचिन तोमर, डॉ अनिल आर्य, हाजी अय्यूब, बोबी तोमर, आशुतोष तोमर, सत्तर मुलतानी, बसंत तोमर, शाद मुल्तानी, इमरान चौधरी आसारा, विकास मलिक, अभिलाष तोमर, आशिफ चौधरी, इसाक खान, आदि रालोद कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।

दूसरी ओर नगर की सामाजिक संस्था ख़िदमत सोसयटी के सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष उमरजान खान के नेतृव में छपरौली चुंगी पर पहुंच कर किसानों को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर समीर हसन, सलीम मलिक, इस्लामुदीन अब्बासी, डॉ देवेंद्र पंवार, असलम मिर्जा, आरिफ कुरेशी, हाफिज सलाउदींन, डॉ शुजाउदींन, इमरान प्रधान, डॉ सद्दन मिर्जा, बिलाल अल्वी, मोहम्मद शाद, जावेद कुरेशी, विकास जैन आदि मौजूद रहे।

