Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थानाक्षेत्र के गांव सीकरी में गांव के पास स्थित ईख के खेत मे विवाहिता का फांसी लगा शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मृतका के भाई ने पति समेत दो आरोपियों पर हत्या का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की थी। भोपा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भोपा थानाक्षेत्र के गांव सीकरी निवासी मुशर्रफ की पुत्री साजिया की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग निवासी रिजवान के साथ हुई थी परिजनों के अनुसार साजिया का ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद रहता था। जिसके चलते रिजवान अपनी पत्नी साजिया को लेकर कस्बा मीरापुर में रहने वाली साजिया की बहन के किराए के मकान में रहने के लिए चला गया था। विवाद के चलते कुछ दिन पूर्व रिजवान साजिया को सीकरी छोड़कर चला गया था। बीते 17 सितम्बर की सुबह साजिया घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। जिसके बाद सीकरी निवासी रज्जाक पुत्र आले हसन के ईंख के खेत के अंदर पेड़ से साजिया का शव लटका मिला था।

मामले की सूचना पर भोपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा सुशील कुमार ने बताया कि मृतका के भाई तालिब पुत्र मुशरफ निवासी ग्राम सीकरी ने पति समेत दो आरोपियों पर अपनी बहन साजिया को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था। मामले में कार्यवाही करते हुए भोपा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार व हैड कांस्टेबल नरेन्द्र नागर ने मृतका के पति रिजवान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम नया गांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img