Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

चाहे तो आप भी बन सकते हैं एयर हॉस्टेस

PROFILE

नमस्कार! देवियों और सज्जनों, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपका स्वागत है। अब हम मुंबई जाने के लिए तैयार हैं। आप की यात्रा सुखद रहे। हवाई जहाज के उड़ान के समय सलीके से पहने कपड़े, चेहरे पर सहज मुस्कुराहट के भाव के साथ विनम्रतापूर्वक और अतिअनुशासित होकर यात्रियों से मधुर व्यवहार करते इस प्रकार की घोषणा करनेवाली आवाज एयर हॉस्टेस की होती है।

एयर हॉस्टेस का वर्क प्रोफाइल
एक एयर हॉस्टेस का वर्क प्रोफाइल काफी चैलिंजिंग होता है। उसे फ्लाइट के टेक आॅफ करने, टेक आॅफ के बाद और हवाई जहाज के लैंड करने के समय काफी अलर्ट रहना पड़ता है। विमान के सैफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और उसके उचित रूप से फंक्शन करने की जांच करना। टेक आॅफ के पहले सैफ्टी उपायों के बारे में पैसेंजर्स को डेमन्स्ट्रैट करना। आपातकालीन स्थिति से निबटने की व्यवस्था करना, फर्स्ट ऐड उपलब्ध कराना और पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकलने में हेल्प करना। यात्रियों से यात्रा के दौरान सैफ्टी उपायों को पालन करवाना सुनिश्चित करना। पैसेंजर्स को विमान में उनकी निर्धारित सीट बताना और उनके सामान को व्यवस्थित रूप से रखने में मदद करना। विमान में परोसे जानेवाले खाद्य और पेय पदार्थों को ढंग से परोसना। फ्लाइट के दौरान टॉइलेट्स इत्यादि की साफ सफाई सुनिश्चित करना आदि का अनिवार्य ऐलान करना एयरहोस्टेज का काम होता है।

शुरुआत कहां से करें
एयर हॉस्टेस के रूप में कॅरियर की शुरुआत किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं कक्षा पास करने के बाद से ही की जा सकती है। लेकिन बारहवीं लेवल पर इंग्लिश एक मुख्य विषय के रूप होना जरूरी होता है। इच्छुक उम्मीदवार एयर हॉस्टेस बनने के लिए छह महीने से बारह महीने तक की अवधि का सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं। एयर हॉस्टेस ट्रैनिंग कोर्स में एडमिशन मुख्य रूप से उम्मीदवार के पर्सनल इंटरव्यू में परफॉरमेंस के आधार पर होता है लेकिन कुछ उत्कृष्ट संस्थाएं इन सभी प्रकार के कोर्स में एडमिशन के लिए एंटेÑंस टेस्ट कंडक्ट करती हैं। एयर हॉस्टेस बनने के लिए मुख्य सर्टिफिकेशन कोर्स निम्नांकित हैं-

सर्टिफिकेट कोर्स
एप्टेक ऐवीऐशन एकेडमी : यह एकेडमी सर्टिफिकेट इन कैबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ एण्ड हास्पिटेलिटी, एयरपोर्ट मैनेजमेंट एंड कस्टमर केयर, प्रोफेशनल इन कैबिन क्रू इत्यादि कोर्स प्रदान करता है, जिसकी अवधि आठ महीने की होती है। यह कोर्स एविएशन सेक्टर, ट्रैवल और टूरिज्म और रिटेल में अपना कॅरियर बनाने की इच्छा रखनेवाले उम्मीदवारों के कॅरियर बिल्डिंग पर फोकस करता है।

आईएटीए (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) कोर्स : इसके द्वारा एक वर्ष का एयरलाइन कैबिन क्रू आॅनलाइन ट्रैनिंग प्रदान की जाती है।

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट आॅफ एयर होस्टेज ट्रैनिंग
वर्ष 1993 ईस्वी में स्थापित यह दुनिया की नंबर वन और सबसे प्रतिष्ठित एयर हॉस्टेस ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट है। इसके द्वारा एविएशन, हॉस्पिटेलिटी और ट्रैवल मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान किया जाता है। इस सर्टिफिकेशन कोर्स की अवधि ग्यारह महीने की होती है। एडवांस्ड सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक होती है। इन सभी कोर्स के लिए इंग्लिश का मुख्य सब्जेक्ट के रूप में होना अनिवार्य होता है। फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स जैसे फ्रैंकफिन डिप्लोमा इन एविएशन, हॉस्पिटेलिटी और ट्रैवल मैनेजमेंट और फ्रैंकफिन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटेलिटी सर्विसेज में एडमिशन के अपने काफी कठोर और विशिष्ट प्रोसेस होते हैं, जो उम्मीदवार के साथ पर्सनल इंटरव्यू में उनके उत्कृष्ट परफॉरमेंस पर आधारित होता है।

डिप्लोमा कोर्स
डिप्लोमा इन कैबिन क्रू, डिप्लोमा इन एयर हॉस्टेस, ट्रैवल एंड एयरपोर्ट मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन एयर होस्टेस एण्ड कैबिन क्रू और डिप्लोमा इन एयर हॉस्टेस, कैबिन क्रू एण्ड हॉस्पिटेलिटी के लिए प्रसिद्ध संस्थानों के रूप में जेट एयरवेज ट्रैनिंग अकैडमी मुंबई, वाईएमसीए न्यू दिल्ली, दि बॉम्बे फ्लाइंग क्लब झ्र कॉलेज आॅफ ऐवीऐशन मुंबई है। इन सभी कोर्स के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन बारहवीं पास है।

अंडर ग्रेजुएट कोर्स
एविएशन और फ्लाइट मैनेजमेंट में बीबीए कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में बारहवीं पास और इंग्लिश का एक मुख्य विषय के रूप में होना अनिवार्य है। इस कोर्स के लिए मुख्य संस्थानों के रूप में स्पाइस स्टार अकैडमी, गुरुग्राम हरियाणा, क्रिसटु जयंती कॉलेज, बेंगलुरू, वेल्स इंस्टिट्यूट आॅफ साइंस टेक्नॉलजी एण्ड एडवांस्ड स्टडीज, चेन्नई, हिंदुस्तान इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नॉलजी एण्ड साइंस, चेन्नई, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, फैकल्टी आॅफ मैनिज्मन्ट साइंसेज एण्ड लिब्रल आर्ट्स, शूलिनी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, यूनिवर्सिटी आॅफ पट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज, देहरादून, प्रेजिडन्सी यूनिवर्सिटी, स्कूल आॅफ मैनिज्मन्ट, बैंगलोर काफी विख्यात हैं।

पोस्ट गेजुएट कोर्स
ऐवीऐशन और हॉस्पिटेलिटी में बीबीए कोर्स के बाद इस सेक्टर में एमबीए भी किया जा सकता है। एविएशन और हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी आॅफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून, स्कूल आॅफ मैनेजमेंट डॉ डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, नवी मुंबई, श्रीनिवास यूनिवर्सिटी मंगलोर, छत्रपति शिवाजी महाराज कॉलेज आॅफ एविएशन टेक्नॉलजी, अंबाजोगाई, महाराष्ट्र, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, झुंझुनू, वाईबीएन यूनिवर्सिटी, रांची प्रमुख संस्थान माने जाते हैं।

अवसर कहां उपलब्ध हैं

टॉप रिक्रूटर्स
देश में एयर इंडिया, जेट एयरवेज, इंडिगो, लुफ़्थांसा, गो एयर, डेल्टा एयरलाइन्स, स्पाइस जेट, कतर एयरवेज, आॅल निप्पॉन एयरवेज, विस्तारा, यूनाइटेड एयर, एमिरेटस एयरलाइन्स, कैथी पेसिफिक, एतिहाद एयरवेज, ब्रिटिश एयरवेज, एयर न्यूजीलैंड, कोरियन एयर, सिंगापूर एयरलाइन्स, क्वनटास एयरलाइन्स, वर्जिन आॅस्ट्रेलिया, इवीए एयर, अलास्का एयरलाइन्स, तुर्कीश एयरलाइन्स, इत्यादि एयरलाइन्स एयरहोस्टेस को रीक्रूट करती है।

एयरहॉस्टेस के रूप में कॅरियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैक्टस
* एयरहोस्टेस में कॅरियर के लिए न्यूनतम डिग्री बारहवीं पास है। एविएशन में अंडर ग्रेजुएट डिग्री से भी एयरहोस्टजे के डोमेन में प्रवेश किया जा सकता है।
* एयरहोस्टेस के लिए उम्र सीमा 17 वर्ष से 26 वर्ष के मध्य होने चाहिए।
* फिजिकल स्टैन्डर्ड के रूप में हाइट 5 फीट 2 इंच और आई साइट 6/6 होने चाहिए।
* कोर्स के अप्लाई करने के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य होता है।
*एयर होस्टेस और कैबिन क्रू में कोई अंतर नहीं होता है। ये दोनों एक ही पद हैं।
* रीक्रूट्मन्ट प्रोसेस के समय में तैराकी जरूरी नहीं होता है। लेकिन फर्स्ट फ्लाइट के बोर्ड करने से पहले उन्हें स्विमिंग सीखना अनिवार्य होता है। वैसे स्विमिंग की ट्रैनिंग एयरहोस्टेस की सभी ट्रैनिंग कोर्स में दी जाती है।
श्रीप्रकाश शर्मा

janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img