Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

आईजी जोन ने 22 इंस्पेक्टरों का बांधा बिस्तर

  • तीन साल से मेरठ में जमे पुलिस वालों की विदाई तय
  • चुनाव के मद्देनजर रेंज से कुल 70 पुलिस वालों का तबादला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में तैनात 22 पुलिस इंस्पेक्टरों तथा रेंज के कुल 70 इंस्पेक्टरों का जोन से तबादला कर दिया गया है। दीपावली जैसे पर्व पर तबादला आदेश को मठाधीश कहलाने वाले इंस्पेक्टरों को बड़ा झटका माना जा रहा है। आईजी रेंज नचिकेता झा ने 70 इंस्पेक्टर के नामों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें किस इंस्पेक्टर का तबादला कहां से कहां किया गया, इसका पूरा ब्योरा है। हालांकि ये ट्रांसफर लिस्ट दिवाली बाद लागू होगी।

त्योहार बाद ही इंस्पेक्टरों को रिलीव किया जाएगा। इसमें एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके इंस्पेक्टर्स का नाम भी शामिल है। मेरठ जिले के 23 इंस्पेक्टर के नाम हैं, जिनका तबादला अन्य जिलों में किया गया है। मेरठ रेंज के सभी जिलों से बाहर दूसरे जिलों में भी इंस्पेक्टर जाएंगे। लिस्ट आने के बाद से महकमे में हंगामा मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

18 32

मेरठ के जिन इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है उनमें आसिफ अली बुलंदशहर, ओम प्रकाश सिंह हापुड़, अतर सिंह बागपत, अजय कुमार बुलंदशहर, भंवर पाल सिंह हापुड़, धर्मेंद्र शर्मा बुलंदशहर, दिग्विजय नाथ शाही बुलंदशहर, देवेन्द्र सिंह बुलंदशहर, हरिवीर सिंह बुलंदशहर, जितेन्द्र दुबे बुलंदशहर, कुलदीप सिंह बागपत, नीरज मलिक बुलंदशहर, नरेन्द्र सिंह बुलंदशहर, ऋषिपाल सिंह बुलंदशहर, राम नारायण सिंह बुलंदशहर, राजेश कुमार बुलंदशहर, श्यौपाल सिंह हापुड़, संजय शर्मा बागपत, संजय वर्मा बुलंदशहर, समर बहादुर सिंह बागपत, सुधीर कुमार हापुड़, सुरेश कुमार हापुड़, उपेन्द्र सिंह बुलंदशहर समेत रेंज से कुल सत्तर इंस्पेक्टर बाहर भेजे गए हैं।

वजन कम होगा लिसाड़ीगेट का

आने वाले दिनों में थाना लिसाडीगेट का वजन और भी ज्यादा कम होने जा रहा है। लोहियानगर के बाद अब पिलोखड़ी थाना बनने जा रहा है। इस नए थाने के बाद जिले में कुल 32 थाने हो जाएंगे। इसके बाद लिसाडीगेट थाने के पास केवल इस्लामाबाद व प्रहलाद नगर रह जांएगे। पिलोखड़ी थाना बनने वाला है। लंबे समय से इस नए थाने के निर्माण कार्य को लेकर कवायद चल रही है।

जमीन न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया, लेकिन अब पुलिस को पिल्लोखड़ी में नगर निगम की 3500 वर्ग मीटर जमीन मिल गई है। जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। यहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। महीने भर पहले ही जिले में लोहियानगर नया थाना बना है। अब पिलोखड़ी थाना बनने की तैयारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img