- ग्राम सैंदवार के खंडहर मकान में बनाते थे शस्त्र
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भडाफोड कर दो अभियुक्त को खंडहर मकान ग्राम सैंदवार से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से नौ तंमचे 315 बोर, एक तंमचा 12 बोर, एक बंदूक देशी 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए है।
चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध शस्त्रों का निर्माण एवं क्रय विक्रय करने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को दो अभियुक्त खेम सिंह पुत्र नेतराम सिंह व अरविंद पुत्र जगपाल सिंह निवासीगण शेखपुरी चौहड़ थाना चांदपुर को अवैध शस्त्रों फैक्ट्री का संचालन करते अरुण कुमार का मकान खंडहर ग्राम सैंदवार से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के पास से नौ तंमचे 315 बोर, एक तंमचा 12 बोर, एक बंदूक देशी 12 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 12 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण पांच नाल 315 बोर, दो नाल 12 बोर तथा गैस सिलेंडर बरामद किए गए है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि अत्यधिक पैसे कमाने के लालसा में अवैध शस्त्र बना कर बेचना शुरू कर दिया। चुनावी माहौल के चलते शस्त्रों की मांग बढ जाती है।
गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में निरीक्षक राजकुमार शर्मा, एसआई मनोज परमार, कांस्टेबल खालिद, मोहित शर्मा, विकास बैंसला, रणजीत मलिक, बैताव जावला, मोनू व चांदपुर पुलिस में थाना प्रभारी पंकज तोमर, एसआई सतेंद्र सिंह उज्जवल, धर्मेद्र गिरि, कांस्टेबल आर्यन, सचिन कुमार, नेत्रपाल राठी, विकास त्यागी, आदेश कुमार थाना चांदपुर मौजूद रहे। टीम के उत्साहवर्धन के लिए टीम को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया गया।

