जनवाणी संवाददाता |
नीन्दडू: नोएडा में चल रही 43वीं आल यूपी शूटिंग प्रतियोगिता में मानपुर शिवपुरी निवासी हिमानी सिंह ने 50 मीटर प्रोन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह 50 मीटर थ्रो में रजत मेडल जीत चुकी हैं। बायोटेक में पीएचडी डा. हिमानी भूपेन्द्र सिंह बाटा की पुत्री वर्तमान में आरडी कालेज मानपुर शिवपुरी की प्रधानाचार्य हैं। शूटिंग में दूसरा सिल्वर मेडल जीतने पर क्षेत्रवासियों ने डा. हिमानी को बधाई दी है।

