जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर किया गया समाधान दिवस का आजोजन किया गया। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर संत प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

