Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

शराब नहीं देने पर की गई थी जसबीर की निर्मम हत्या

  • आरोपी ने जसबीर के घर में ही बैठकर पी थी शराब

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: क्षेत्र के गांव पीरखेडा में हुए जसबीर हत्याकांड का पांच दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये हत्यारे अधेड़ ने शराब नहीं देने पर जसबीर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पीरखेडा में 20 दिसंबर को जसबीर (60) पुत्र सुखपाल की घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। जसबीर के चेहरे पर गंभीर वार किए गए थे। पुलिस ने मृतक के बेटे नीटू की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए गांव के ही अधेड़ कृष्णपाल (55) पुत्र जहाना को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में कृष्णपाल ने बताया रविवार की सुबह लगभग 10 बजे वह जसबीर के पास गया था।

जसबीर गांव में कच्ची शराब बेचता था। उसने जसबीर से 50 रुपये की शराब ली और उसके मकान में ही बैठकर दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद नशा होने पर कृष्णपाल ने जसबीर से ओर शराब पीने के लिए मांगी लेकिन जसबीर ने बिना पैसे के शराब देने से मना कर दिया।

जिससे क्षुब्ध होकर कृष्णपाल ने वहीं रखे धारदार हथियार दांव से जसबीर पर हमला कर दिया और उसे मरनासन हालत में वहीं छोड़कर धारदार हथियार को घर के सामने गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गया था।

थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि कृष्णपाल ने जसबीर की हत्या की थी। पुलिस ने कृष्णपाल की निशान देही पर आलाकत्ल घर के पास ही गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

मुठभेड में पशु चोर गैंग के तीन बदमाश दबोचे

कैराना: शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुरगान चौराहे के पास पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने ट्रक को पकड़ा तो अंदर से तीन शातिर चोरों फरीद व दानिश निवासी मोहल्ला घोस्सा चुंगी, सिराज निवासी मोहल्ला खेलकला थाना कैराना को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मुनीर निवासी रहमतुल्लाह मस्जिद थाना कैराना मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह बरामद किया गया। पशु चोरी के 7900 व हरियाणा से चोरी किया गया एक ट्रक बरामद किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img