Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

गुदड़ी बाजार में जूस विक्रेता के बेटे की हत्या

  • कमरे में मिला शव, गले पर निशान और मुंह से निकला खून

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोतवाली क्षेत्र गुदड़ी बाजार साबुनग्रान गली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव छत पर बने कमरे में मृत अवस्था में मिला। मृतक के मुंह से ख्ूान बहने और गले पर निशान पाये जाने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव की जांच पड़ताल कर कमरे से फिं गर प्रिंट उठाये हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र गुदड़ी बाजार, साबुन ग्रान वाली निवासी शकील अहमद पुत्र रफीक अहमद की घंटाघर पर जूस की दुकान है। शकील के तीन बेटे और एक बेटी है। मंगलवार को खत्ता रोड पर फलक मंडप में बेटी इंशा की शादी थी। मंगलवार रात बरात भी जा चुकी थी। वहीं बेटी भी विदा हो चुकी थी। बुधवार सुबह इय्यान करीब साढ़े तीन बजे शादी समारोह का सारा काम निपटाकर अपने घर आ गया था। इय्यान का 10 वर्षीय छोटा भाई भी वहीं सोया हुआ था। बुधवार शाम पांच बजे के आसपास इय्यान की मां अंजुम घर पर कपड़े बदलने आई थी।

10 23

मां ने ऊपर कमरे में जाकर इय्यान को लेटे देखा तो उसे आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठा। मां ने इय्यान को पकड़कर उसे उठाया तो उसके मुंह से खून देखकर दंग रह गई। बेटे की मौत देखकर मां की चीख निकल गई। इय्यान की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग आ गये। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। पुलिस ने देखा कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था।

वहीं, गले पर भी निशान पाये गये। सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर बारीकी से जांचपड़ताल कर फिं गर प्रिंट उठाये। पिता शकील ने कोतवाली थाने पर बिना किसी आरोप के तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर मेडिकल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के गले और मुंह से खून निकलने पर माना जा रहा है कि किसी ने इय्यान की गला घोंटकर हत्या की है।

कोतवाली सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि रविवार को बड़े भाई आहद की शादी थी। उसके बाद छोटी बहन इंशा की मंगलवार को शादी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img